{"_id":"6122ae308ebc3e06046cd974","slug":"50-discount-in-fees-of-coaching-institutes-rishikesh-news-drn388204736","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: कोचिंग संस्थानों ने एक अनूठी पहल, फीस में मिलेगी 50 फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: कोचिंग संस्थानों ने एक अनूठी पहल, फीस में मिलेगी 50 फीसदी छूट
Mon, 23 Aug 2021 09:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 09:39 AM IST
सार
छात्र-छात्राएं 9997874238, 807715778 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन IELTS rishikesh या दयाराम आश्रम रोड शीशम झाड़ी, मुनिकीरेती, कैलाश गेट स्थित संस्थान में जाकर कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामाजिक कार्यकर्ता विजय पंवार के आग्रह पर शहर के कुछ शिक्षण संस्थानों ने एक अनूठी पहल शुरू की है। सरकारी नौकरी की तैयारी वाले सैकड़ों निम्न वर्ग के छात्र-छात्राओं को शहर के कुछ कोचिंग संस्थानों की फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं 9997874238, 807715778 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन IELTS rishikesh या दयाराम आश्रम रोड शीशम झाड़ी, मुनिकीरेती, कैलाश गेट स्थित संस्थान में जाकर कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस समय उत्तराखंड में बंपर भर्तियां निकली हुई है। यही कारण है कि युवा तैयारियों में जुट गए हैं, लेकिन युवाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या कोचिंग संस्थाओं की महंगी फीस की आ रही है। कई होनहार युवा धन की कमी के कारण तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। इसी समस्या को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता विजय पंवार ने अनोखी पहल शुरू की है।
विज्ञापन
एलियॉन्स एकेडमी, स्टडी पॉइंट, विजय कोंचिंग संस्थान, सिलस्वाल एजुकेशन जोन आदि में युवाओं को फीस में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इन संस्थानों में छात्र छात्राओं को सिविल सर्विसेज, यूकेपीएससी, ग्रुप सी, एसएससी, एनडीए, इंटरव्यू प्रिपरेशन, ग्रुप डिस्कशन आदि की तैयारियां करवाई जाएंगी।
विजय पंवार ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते कई लोगों की वित्तीय समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बच्चों को पढ़ाई करने में कोई दिक्कत न हो यही सोच कर उन्होंने यह निर्णय लिया है।