फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   5 children ill after eating wild fruit

जंगली फल खाने से पांच बच्चे हुए बीमार,खतरे से बाहर

Fri, 07 Feb 2020 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
5 children ill after eating wild fruit
सौंग नदी किनारे खेल रहे बच्चों ने देर शाम जंगली फल खा लिए। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। रात में उनके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लेकर आए जहां से उन्हें दून अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

बीते बुधवार को नगर पालिका डोईवाला के राजीवनगर क्षेत्र के करीब पांच बच्चे सौंग नदी तट पर खेल रहे थे। खेल के दौरान बच्चों ने किसी जंगली झाड़ी में उगे बेर जैसे फलों का सेवन कर लिया। बच्चे घर लौटे तो उल्टी आने के साथ ही तबीयत खराब होने लगी। इससे परिजन परेशान हो गए। आनन फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उन्हें दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत ने बताया कि जंगली फल का सेवन करने से आयुष (5) पुत्र रहबर, साहेब (6) पुत्र अतहर, आशिमा (5) पुत्री सालिक, अशहर (4) पुत्र सालिक और सना (3) पुत्री सस्ताग सभी निवासी राजीवनगर डोईवाला को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया था। चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भंडारी ने बताया कि बच्चों को प्राथमिकता उपचार के देने के बाद रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed