फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   25 thousand people will do yoga on the occasion of International Yoga Day in Rishikesh

International Yoga Day: 25 हजार लोग खुली हवा में करेंगे योग, परमार्थ निकेतन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहेंगे मौजूद

Tue, 21 Jun 2022 12:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Jun 2022 12:14 AM IST
सार

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी और परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में हजारों लोग सुबह 6.30 बजे एक साथ खुले आसमान के नीचे योग क्रियाओं का आनंद उठाएंगे। 

विज्ञापन
25 thousand people will do yoga on the occasion of International Yoga Day in Rishikesh
योग - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

योगनगरी में दो साल बाद कोरोना काल के बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। हालांकि, लॉकडाउन और कोविड कर्फ्यू के बीच लोग घरों में योग करते रहे। यह पहली बार होगा जब हजारों लोग गंगा किनारे खुलकर योग करेंगे। 
विज्ञापन


ऋषिकेश ने योगनगरी के रूप में देश विदेश में ख्याति प्राप्त की है। यहां विश्व भर से लोग योग, अध्यात्म और ध्यान का ज्ञान ग्रहण करने आते हैं। ऋषिकेश में योग को लेकर लोगों में इस कदर जुनून है कि हर घर में एक न एक व्यक्ति योग करता है। यहां पांच साल के बच्चे से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग भी अपनी योग क्रियाओं से अचंभित कर देते हैं। ऋषिकेश में करीब 450 योग प्रशिक्षण केंद्र हैं। यहीं नहीं यहां बच्चों के लाइफ स्टाइल में भी जिम से बढ़कर योग शामिल हैं। वहीं युवा इसे रोजगार के सशक्त माध्यम के रूप में अपना रहे हैं।
विज्ञापन


कोरोना काल की पाबंदियों के चलते पिछले दो सालों के दौरान लोगों को घरों में ही योग करना पड़ा। इसके साथ लगातार दो सालों तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले शासकीय और निजी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी और परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में हजारों लोग सुबह 6.30 बजे एक साथ खुले आसमान के नीचे योग क्रियाओं का आनंद उठाएंगे। यहां मुख्यमंत्री योग साधकों के साथ अपने अनुभव और विचार भी साझा करेंगे। इसके अलावा ऋषिकेश में 200 से अधिक स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें करीब 25 हजार लोग प्रतिभाग करेंगे। विभिन्न राज्यों से भी लोग योग शिविरों में प्रतिभाग करने के लिए पहुंच रहे हैं। युवा से लेकर बुजुर्ग सभी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed