फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   25 people report positive in AIIMS

एम्स में 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Thu, 23 Jul 2020 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
25 people report positive in AIIMS
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले 24 घंटे में 25 लोगों की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें 13 स्थानीय लोग शामिल हैं। एम्स संस्थान के दो नर्सिंग ऑफिसर भी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि संस्थान में की गई सैंपलिंग में 25 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। गंगानगर, ऋषिकेश निवासी 37 वर्षीय पुरुष बीते मंगलवार को बुखार व खांसी की शिकायत के साथ एम्स स्क्रीनिंग ओपीडी में आए थे। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिवा इन्क्लेव ऋषिकेश निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति एम्स में पीडियाट्रिक्स विभाग में नर्सिंग ऑफिसर हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह एसिम्टमेटिक (जिसमें रोग के लक्षण नहीं दिखाई पड़ते) हैं। वह संस्थान की एक अन्य कोविड संक्रमित महिला नर्सिंग ऑफिसर के प्राइमरी कॉन्टेक्ट में थे। आवास विकास ऋषिकेश निवासी एम्स के कोविड वार्ड में तैनात 26 वर्षीया महिला नर्सिंग ऑफिसर 21 जुलाई को एम्स ओपीडी में आई थीं। उनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। वह बीते दिनों मुजफ्फरनगर से ऋषिकेश आई थी। वहीं आईडीपीएल निवासी 34 वर्षीया महिला जो कि 21 जुुलाई को बुखार व कफ की शिकायत के साथ एम्स ओपीडी में आई थी। इनका सैंपल भी पॉजिटिव पाया गया है। बताया गया कि महिला हरिद्वार स्थित एक फैक्टरी में कार्यरत कोविड पॉजिटिव व्यक्ति के प्राइमरी कॉन्टेक्ट में आई थी।
विज्ञापन

इन मरीजों का पहला सैंपल नेगेटिव, दूसरा आया पॉजिटिव
टिहरी गढ़वाल निवासी 28 वर्षीय पुरुष न्यूरो से संबंधित उपचार के लिए 22 जून को यहां भर्ती हुआ था। जिसका पहला कोविड सैंपल 22 जून को लिया गया नेगेटिव आया था। दूसरा सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सहारनपुर निवासी 35 वर्षीया महिला न्यूरो संबंधी उपचार के लिए 7 जुलाई को एम्स में भर्ती हुई थी, भर्ती के समय महिला का पहला सैंपल नेगेटिव आया था। महिला का 19 जुलाई को लिया गया दूसरा सैंपल कोविड पॉजिटिव आया है। इसके बाद उसे एम्स के कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। गोल्डन पार्क, रामपुर ईस्ट दिल्ली निवासी 59 वर्षीया महिला जो कि न्यूरोलॉजी विभाग में 4 जुलाई से भर्ती हैं। महिला का बीते रविवार को लिया गया दूसरा कोविड सैंपल पॉजिटिव आया है। इसके बाद महिला को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। ऋषिकेश के नंदू फार्म निवासी 51 वर्षीया महिला जो कि 3 जुलाई से एम्स के न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती हैं। इनका 19 जुलाई को लिया गया महिला का दूसरा सैंपल पॉजिटिव आया है। उधर, खानपुर, मुजफ्फरनगर यूपी निवासी 40 वर्षीय पुरुष जो कि 25 जून को एम्स के न्यूरोलॉजी विभाग में उपचार के लिए भर्ती हुुआ था। उक्त व्यक्ति का दूसरा सैंपल 19 जुलाई को लिया गया जो पॉजिटिव आया है। सभी मरीजों को कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइमरी कॉन्टेक्ट में आने वाले संक्रमित मरीज
नगीना, जिला बिजनौर उत्तरप्रदेश निवासी 24 वर्षीया महिला जो कि बीते मंगलवार को पेट में दर्द आदि शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आई थी, जिसका वहां कोविड सैंपल लिया गया था, जो कि कोविड पॉजिटिव पाई गई है। श्यामपुर ऋषिकेश निवासी एक 41 वर्षीय व दूसरा 48 वर्षीय पुरुष 19 जुलाई को एम्स इमरजेंसी में आए थे, जहां इनका सैंपल लिया गया व दोनों संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया। उक्त दोनों व्यक्तियों का कोविड सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। बताया कि उक्त व्यक्ति का प्राइमरी कांटेक्ट हरिद्वार की एक फैक्ट्री के कोविड संक्रमित कर्मचारियों से रहा है।
एक अन्य मामला श्यामपुर ऋषिकेश निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति का है, जो कि बीते रविवार को खांसी व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आया था,जिसका सेंपल कोविड पॉजिटिव पाया गया है। शाहजहानपुर, सहारनपुर यूपी निवासी 36 वर्षीया महिला बीती 10 जुलाई को न्यूरो संबंधी तकलीफ होने पर एम्स के न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती हुई थी, उक्त तिथि पर लिया गया इसका पहला कोविड सैंपल नेगेटिव पाया गया था। महिला का दूसरा सैंपल 19 जुलाई को लिया गया जो कि पॉजिटिव आया है। रायवाला, देहरादून निवासी 42 वर्षीय पुरुष व चमोली गढ़वाल निवासी 41 वर्षीय पुरुष जो बीते रविवार को खांसी की शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आया था, जहां इसका कोविड सेंपल लिया गया जो कि पॉजिटिव पाया गया। दोनों मरीज हरिद्वार की एक कंपनी के कर्मचारियों के प्राइमरी कॉन्टेक्ट में आए थे। दोनों मरीजों को नजदीकी कोविड केयर सेंटर (सीसीसी) में भर्ती होने को कहा है। टिहरी गढ़वाल निवासी 24 वर्षीय महिला जो कि बीती 5 जुलाई को एम्स न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती हुई थी, जिसका उसी तिथि पर लिया गया पहला कोविड सैंपल नेगेटिव पाया गया था। 19 जुलाई को लिया गया जो कोविड पॉजिटिव आया है। महिला को एम्स कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

छह वर्षीय बच्चा भी पाया गया पॉजिटिव
एक अन्य मामले में गुड्डू प्लॉट श्यामपुर ऋषिकेश निवासी एक 6 वर्षीय बच्चा बीते सोमवार को बुखार व गले में दर्द की शिकायत के साथ एम्स स्क्रीनिंग ओपीडी में परीक्षण के लिए आया था, जो कि कोविड पॉजिटिव पाया गया है। भिवानी, हरियाणा निवासी 49 वर्षीय पुरुष जो कि बीते सोमवार को पेनक्रियाटिस के उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश के गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी वार्ड में भर्ती हुआ था, उक्त व्यक्ति की कोविड टेस्ट सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मंगलौर, रुड़की निवासी 60 वर्षीय पुरुष जो कि बीते मंगलवार को एम्स इमरजेंसी में शारीरिक कमजोरी आदि शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आया था। जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उग्रसेननगर, ऋषिकेश निवासी एक 52 वर्षीय महिला जो कि बुखार व खांसी की शिकायत के साथ 21 जुलाई को एम्स ओपीडी में आई थी। महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। भारतमाता पुरम, हरिद्वार निवासी एक अन्य 45 वर्षीय व्यक्ति जो कि बीते मंगलवार को बुखार, खांसी आ दि शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आए थे, जहां इनका कोविड सेंपल लिया गया व उन्हें कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया,बुधवार को रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने पर उक्त व्यक्ति को एम्स कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। पुरानी चुंगी, देहरादून निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति जो कि 21 जुलाई को छाती में दर्द व खांसी की शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आए थे, उन्हें सैंपल लेने के बाद कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पेशेंट को बुधवार को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं श्यामपुर ऋषिकेश निवासी एक 45 वर्षीय व एक अन्य 38 वर्षीय पुरुष जिन्हें बीते रविवार को एम्स इमरजेंसी में लाया गया था। बुधवार को उक्त दोनों व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने पर उन्हें नजदीकी सीसीसी सेंटर में भर्ती होने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed