फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   गुलदार प्रभावित क्षेत्र में बढ़ाएं पिंजरे और लाइट

गुलदार प्रभावित क्षेत्र में बढ़ाएं पिंजरे और लाइट

Wed, 15 May 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
गुलदार प्रभावित क्षेत्र में बढ़ाएं पिंजरे और लाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार व हाथियों की बढ़ती घटनाओं के मामलों को देखते हुए पार्क के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने राजाजी नेशनल पार्क के निदेशक पीके पात्रो को जन सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजाजी नेशनल पार्क से लगे क्षेत्रों साहब नगर, ठाकुरपुर, नेपाली फार्म, रायवाला, हरिपुर कलां, प्रतीत नगर आदि क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने गुलदार व हाथियों से प्रभावित क्षेत्रों में लाइट लगवाने, कैमरे, झाड़ी कटवाने और पिंजरों की संख्या बढ़ाने संबंधी कार्य को तत्काल प्रभाव से करने को कहा, वहीं गुलदार व हाथियों से प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज कल यात्रा सीजन होने से जनता की आवाजाही भी अधिक होगी और गर्मी के कारण जानवरों के बाहर निकलने की संभावना भी अधिक होती है। इसके लिए अधिक सतर्कता रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में छह साल के भीतर गुलदार 23 लोगों को मार चुका है, जोकि एक बहुत ही गंभीर विषय है। इस प्रकार की घटनाओं को रोका जाना अति आवश्यक है, जिसके लिए रणनीति बनाकर कार्य करना होगा। उन्होंने राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को विगत दिनों गुलदार का शिकार हुई महिला के परिजनों को शीघ्र मुआवजा देने की बात कही। इस बीच उन्होंने फसलों के नुकसान के लंबित पड़े मुआवजों के तुरंत निस्तारण के आदेश भी दिए। इस मौके पर निदेशक पीके पात्रो ने मई माह में ही फसलों के नुकसान का मुआवजा पीड़ितों को देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed