{"_id":"5c2bd02cbdec2256e90e11a0","slug":"21546375212-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन नेगी बने मिस्टर ऋषिकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन नेगी बने मिस्टर ऋषिकेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला। श्यामपुर। आईडीपीएल स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित मिस्टर उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अमन नेगी मिस्टर ऋषिकेश चुने गए। अनुराग डिमरी द्वितीय, सागर तृतीय तथा दीपक कुमार चतुर्थ स्थान पर रहे। मैन फिजिक में प्रथम अमन, द्वितीय अभिषेक, तृतीय अक्षय रहे। आयोजकों ने बताया कि मिस्टर उत्तराखंड का निर्णय देर रात तक होगा। मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री अनीता वशिष्ठ, आचार्य पंकज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर प्रदेश के तमाम जिलों से प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव थपलियाल ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में स्वागत किया। आयोजित प्रतियोगिता शहीदों को समर्पित है। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। शहीदों के परिवारों से शहीद प्रदीप रावत के पिता कुंवर सिंह रावत, शहीद विकास गुरुंग के पिता रमेश गुरुंग, शहीद हमीर पोखरियाल के पिता जयेंद्र सिंह पोखरियाल भी मौजूद थे।
इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन के दौरान अतिथियों में चित्रमणि देश्वाल, पार्षद गुरविंदर सिंह, विनोद जुगलान, केके पालीवाल, रमेश रावत, एडवोकेट महिपाल, चंद्रमोहन पोखरियाल, पुष्पा ध्यानी, रमेश गुरुंग, रवि रस्तोगी, प्रभा थपलियाल, अर्जुन सिंह, रवींद्र राणा आदि मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में मिस्टर ऋषिकेश व मिस्टर उत्तराखंड चुने जाएंगे।
विज्ञापन
सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू
श्यामपुर। राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष आवासीय शिविर मंगलवार को राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नीम करोली में शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला समन्वयक डॉ. एसपी सिंह, स्थानीय पार्षद विपिन पंत विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश जोशी, राजकीय इंटर कॉलेज छिदरवाला के प्राचार्य प्रधानाचार्य डॉक्टर आरबी सिंह, कार्यक्रम अधिकारी ओमवीर सिंह, कार्यक्रम अधिकारी विजय पाल सिंह, सहयोगी मनोज कुमार गुप्ता आदि ने किया।