फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   चार धाम यात्रा: अनौपचारिक रूप से छह बसों में 278 यात्री रवाना

चार धाम यात्रा: अनौपचारिक रूप से छह बसों में 278 यात्री रवाना

Mon, 06 May 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
चार धाम यात्रा: अनौपचारिक रूप से छह बसों में 278 यात्री रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए रविवार को छह बसें अनौपचारिक रूप से रवाना हुईं। इसमें 278 यात्रियों ने चार धाम यात्रा के लिए ऋषिकेश से प्रस्थान किया। श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट सात मई को खुल रहे हैं, जबकि केदारनाथ के नौ और बदरीनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलने जा रहे हैं। रविवार को बस ट्रांजिट कंपाउंड परिसर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुबह 11 बजे पहली बस यूके-14पीए-0562 रवाना की गई। इसमें 13 पुरुष तथा 10 महिलाओं सहित कुल 23 तीर्थ यात्री चार धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान तीर्थ यात्रियों ने जय बद्री, जय केदार के जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बृज भानु प्रकाश गिरी ने बताया कि इस वर्ष चार धाम के कपाट चार दिन के भीतर खुल रहे है, इसलिए अधिकांश तीर्थयात्री चारों धामों के लिए बुकिंग को पहुंच रहे हैं। रविवार को 278 तीर्थ यात्री चारधाम के लिए रवाना हुए, जबकि सोमवार के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति में 36 बसों की डिमांड आ गई है। सोमवार को 1080 तीर्थयात्री रवाना होंगे। बस को रवाना करने के दौरान समिति के अध्यक्ष भानु प्रकाश रांगड़, रोटेशन प्रभारी मदन कोठारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बृज भानु प्रकाश गिरी, आशुतोष तिवारी आदि परिवहन कंपनियों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


687 तीर्थयात्रियों के हुए फोटोमैट्रिक पंजीकरण
चार धाम यात्रा पर जाने से पूर्व फोटो मैट्रिक पंजीकरण कराना आवश्यक है। पंजीकरण का कार्य देख रही त्रिलोक सिक्योरिटी संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम अनंत ने बताया कि रविवार को कुल 974 पंजीकरण हुए। इसमें ऋषिकेश सेंटर में 687 व रेलवे स्टेशन हरिद्वार, राही मोटल हरिद्वार और दोबाटा उत्तरकाशी में कुल 287 पंजीकरण हुए। उन्होंने बताया कि यह सभी पंजीकरण चार धाम के लिए किए गए। इसके अलावा अभी तक कुल 1,975 फोटो मैट्रिक पंजीकरण किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा केंद्र में पहुंच रहे हृदय रोगी
चार धाम यात्रा में जाने से पूर्व किसी भी तीर्थ यात्री को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत न हो पाएं, इसके लिए बस ट्रांजिट परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र बनाया गया है। डॉ. दबलानिया ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में काफी चढ़ाई हैं, इसलिए हृदय रोग के मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज अपनी पुरानी दवाई साथ में नहीं ला रहे है। इस कारण उन्हें दिक्कत हो रही है।

19 वर्ष से पंडित हरिकृष्ण कर रहे रोटेशन में पूजा
रविवार को चार धाम यात्रा में जाने से पूर्व पहली बस की विधिवत पूजा अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया गया। पंडित हरिकृष्ण उनियाल ने बताया कि वह वर्ष 2001 से प्रत्येक वर्ष यात्रा में जाने वाली सबसे पहली बस की पूजा करते आ रहे हैं। वह नियमित रूप से संयुक्त रोटेेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष के कमरे में प्रत्येक दिन पूजा अर्चना करते हैं।


कोट्स
रविवार को अनौपचारिक रूप से यात्रा की पहली बस रवाना की गई। औपचारिक रूप से सात मई को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अक्षय तृतीया के दिन यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
- भानु प्रकाश रांगड़, अध्यक्ष संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed