फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   मतदान केंद्रों में व्यवस्थाएं पुख्ता बनाने के निर्देश

मतदान केंद्रों में व्यवस्थाएं पुख्ता बनाने के निर्देश

Wed, 20 Feb 2019 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों में व्यवस्थाएं पुख्ता बनाने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सेक्टर 18 डोईवाला क्षेत्र के बूथ लेबल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन से संबधित सामान्य जानकारियां दी गई। मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं आवश्यक रूप से उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। प्रेमनगर बाजार क्षेत्र में स्थित पंचायत भवन में सेक्टर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने बीएलओ को आम चुनाव से संबधित सामान्य जानकारियां उपलब्ध कराई। बीएलओ को मतदान केंद्र पर सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु वाले सभी लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट जितेंद्र उन्होंने केशवपुरी बस्ती, लच्छीवाला प्राथमिक विद्यालयों और डोईवाला पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बनने वाले मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों पर रैंप आदि बनाने के लिए कहा। इस दौरान सब इंस्पेक्टर मुकेश नेगी, मास्टर ट्रेनर अश्वनी कुमार गुप्ता, अजय पांडे, उम्मेद बोरा, बीएलओ आंनदमयी, अंजू बिष्ट,ममता मित्तल, रश्मि गोयल, लक्ष्मी कौशल, कोमल ,गीता खत्री, संगीता भंडारी, सीमा देवी आदि मुख्य रूप से मौजूद रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed