फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   युवा क्रांति यात्रा से आएगा राजनीतिक बदलाव

युवा क्रांति यात्रा से आएगा राजनीतिक बदलाव

Thu, 24 Jan 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
युवा क्रांति यात्रा से आएगा राजनीतिक बदलाव
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित युवा क्रांति यात्रा बुधवार दोपहर डोईवाला नगर में पहुंची। युकां डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर यात्रा का नेतृत्व कर रहे युकां राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों से देश की जनता त्रस्त होकर बदलाव चाहती है। क्रांति यात्रा के जरिए लोगों से देश में सिर उठा रही सांप्रदायिक शक्तियों का मुकाबला करने का आह्वान जा रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए युवाओं को संगठित किया जा रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष यादव ने बताया कि युवा क्रांति यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भ्रमण करेगी। यात्रा का मकसद मोदी सरकार के झूठे वादों की पोल जनता के समक्ष खोलना है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस प्रदेश संगठन सचिव सागर मनवाल, सभासद गौरव मल्होत्रा, अमित सैनी, गौरव मल्होत्रा, स्वतंत्र बिष्ट, राहुल आर्य, मेहरबान अली, आसिफ हसन, मनोज नौटियाल, अभिषेक थापा, बलविंदर सिंह, हर्षित उनियाल, दिनेश चमोली, सुनील बर्मन, सूरज भट्ट, रजत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed