{"_id":"5c97e405bdec221463259e8b","slug":"191553458181-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग प्रतियोगिता में आयुष रहे अब्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग प्रतियोगिता में आयुष रहे अब्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। श्री ज्ञानेश योग विद्यालय व डिवाइन योग एलायंस की ओर से योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रविवार को मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद घाट पर योग गुरु पुरुषोत्तम शर्मा के सानिध्य में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने योग प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर योग साधकों ने बकासन, पश्चिमोत्तासन, चक्रासन, मयूरासन आदि यौगिक क्रियाओं को प्रदर्शित किया। इसमें आयुषी प्रथम, द्वितीय दुर्गेश और तृतीय स्थान पर मयंक भट्ट रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को क्रमश: 5100, 3100 और 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, राजीव थपलियाल, कृष्ण उपरेती, चंद्रवीर पोखरियाल, संजय शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मुकेश अग्रवाल, प्रतीक यादव, संजीव सेमवाल, अनिल कुकरेती, अरुण मनवाल, सौरभ हर्षवाल, केशव गुप्ता, जिज्ञासा शर्मा, श्वेता गौर, दिवाकर मिश्रा, शिवांगी जायसवाल, अनिल पोखरियाल, कृतिका भट्ट, मनीष रावत,गौरव आदि मौजूद थे।