{"_id":"5c268bbdbdec22571b3c281a","slug":"191546030013-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति से बच्चों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति से बच्चों ने मन मोहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया है। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभागी छात्रों को स्मृति चिह्न भेंटकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने मार्च पास्ट के दौरान एनसीसी कैडेट व एनएसएस के गाइड को सलामी मंच से सलामी दी। छात्रों ने विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और स्काउट गाइड के बच्चों ने कलाबाजियां दिखाई।
कार्यक्रम के दौरान हिप हॉप डांस प्रस्तुत करने वाले बच्चों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक विवेकाधीन कोष से राजस्थानी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करने वाली टीम को दस हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व के विकास में शिक्षा व संस्कार का होना जरूरी है। शिक्षक बच्चों को ज्ञान देने के साथ-साथ संस्कार भी सिखाता है। अच्छा शिक्षक वही है जो बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए सही मार्ग दर्शन भी करे। बच्चों में ढेर सारी प्रतिभाएं छिपी होती हैं, उनकी प्रतिभा को सामने के लाने के अवसर मिलने चाहिए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, पूर्व प्रधानाचार्य केडी तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य आईडी जोशी, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, शिव कुमार गौतम, विपिन पंत, कविता शाह, सुमित पंवार, गोविंद सिंह रावत, विमला रावत, प्यारेलाल जुगलान, बृजपाल राणा, अरविंद साह, संजीव चौधरी, रंजन पासवान, रविंद्र राणा, सुनील दत्त थपलियाल, पदम शर्मा आदि मौजूद थे।