फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   15 स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा वैदिक नगर

15 स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा वैदिक नगर

Fri, 28 Dec 2018 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
15 स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा वैदिक नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

रायवाला का वैदिक नगर अब 15 स्ट्रीट लाइटों की रोशनी से जगमगाएगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र में 15 स्ट्रीट लाइटें लगाने की घोषणा की है। साथ ही वैदिक नगर की दो सड़कों के निर्माण के लिए साढ़े सात लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को रायवाला के वैदिक नगर पहुंचकर स्थानीय लोगों से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समस्या के बाबद लोग उनसे सीधे संपर्क कर सकते हं। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के समेकित विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। इस दौरान उन्होंने सौभाग्य योजना, उज्ज्वला, जनधन, सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी और लोगों से लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप धस्माना, कार्यक्रम संयोजक सतपाल सैनी, जसविंदर राणा, सुरेंद्र मोघा, चंदन कश्यप, प्रवेश कुमार, पार्षद विपिन पंत, वीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोघा, बीना बंगाल, कमला नेगी, मंजू बलोदी, शोभा रावत, ममता भंडारी, नरेंद्र रावत, अनीता पांचाल, अनिल कुमार, राजेश जुगलान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed