{"_id":"6a8d8c2f119084cdfb0562f1","slug":"17-dilapidated-trees-along-railway-track-to-be-cut-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-145529-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े 17 जर्जर पेड़ों का होगा कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े 17 जर्जर पेड़ों का होगा कटान
Tue, 25 Aug 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मोतीचूर, कांसरों और ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से कई बार बाधित हो चुका है यातायात
रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े 17 जर्जर पेड़ों का होगा कटान
रायवाला। हरिद्वार कांसरों और ऋषिकेश रेलवे ट्रैक के जर्जर हालत में किनारे खड़े करीब 17 पेड़ों की लॉपिंग की जाएगी। यह पेड़ गिरने की कगार पर है, पेड़ गिरकर रेलवे ट्रैक यातायात प्रभावित कर सकते हैं। बारिश और तेज तूफान के दौरान हरिद्वार देहरादून और ऋषिकेश रेलवे ट्रैक के ऊपर कई बार पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी है। रेलवे ट्रैक के किनार खड़े जर्जर पेड़ों को काट कर हटाने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। मंगलवार को रेलवे, पार्क और वन निगम की संयुक्त टीम ने मोतीचूर से लेकर कांसरो मिलान तक और रायवाला रेलवे स्टेशन से ऋषिकेश के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े ऐसे पेड़ों के छपान की कार्रवाई शुरू कर दी है, जो कभी भी रेलवे ट्रैक पर गिरकर रेल यातायात को प्रभावित कर सकते हैं। पिछले माह तेज बारिश के कारण मोतीचूर और रायवाला के बीच पेड़ गिरने से दो बार रेल यातायात प्रभावित हुआ है। वन्यजीव प्रतिपालक विजय सैनी ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रैक के किनारे खड़े जर्जर पेड़ों के कटान की मांग की गई थी।