फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ब्राह्मण का संस्कारवान होना जरूरी : प्रेमचंद

ब्राह्मण का संस्कारवान होना जरूरी : प्रेमचंद

Mon, 06 May 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
ब्राह्मण का संस्कारवान होना जरूरी : प्रेमचंद
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । परशुराम महासभा की ओर से भगवान परशुराम जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा में आयोजित समारोह का विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान परशुराम चौक पर शांतिकुंज के आचार्यों ने हवन व मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के साथ ही शहीदों के परिजन कुंवर सिंह रावत व रमेश गुरुंग को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय के खिलाफ हमेशा अपनी आवाज को बुलंद रखा। समाज में हमेशा अलग अलग विचारधाराओं के लोग होते हैं लेकिन जिस विचारधारा से समाज का उत्थान और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके उसके लिए सभी को खड़ा होना चाहिए। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि ब्राह्मण को ब्रह्मज्ञान के साथ ही संस्कारवान होना जरूरी है। ब्राह्मण को पूजा जाता है, इसलिए ब्राह्मण को कर्म वचन से भी शुद्ध होना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, महामंडलेश्वर ईश्वर दास, डीके शर्मा, समिति की अध्यक्ष सरोज डिमरी, कुसुम कंडवाल, लक्ष्मीनारायण जुगरान, संदीप शास्त्री, प्यारेलाल जुगलान, सतीश दुबे, लक्ष्मीनारायण जुगलाण, डीके गोयल, ओमप्रकाश शर्मा, केके शर्मा, डॉ. शशि कंडवाल, उषा रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed