फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   गंगा में मिल रहा नाले का गंदा पानी

गंगा में मिल रहा नाले का गंदा पानी

Sat, 29 Dec 2018 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
गंगा में मिल रहा नाले का गंदा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पंचकुटी कॉलोनी के क्षेत्रीय लोगों ने घरों के सीवर लाइन पाइप सार्वजनिक नाले से जोड़ रखे हैं। जोकि सीधा गंगा में पहुंचकर गंगा को प्रदूषित कर रहा है। इस पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए नाले को बंद करने की मांग की है। गुरुद्वारा के पास स्थित पंचकुटी नाले में कई वर्षों से बह रहे सार्वजनिक नाले को लोगों ने घरों के सीवर लाइन पाइप जोड़कर गंदा नाला बना दिया है। जोकि सीधे मोक्षदायिनी को प्रदूषित कर रहा है। इससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं, साथ ही जल्द से जल्द नाले को बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी महेंद्र चौहान ने कहा कि नाले के कारण गर्मियों में मच्छर, मक्खियां अधिक होते हैं। इससे लोग बीमार हो जाते हैं। दूसरी और बबीता राजपूत ने नाले को जल्द बंद करने की मांग करते हुए कहा कि कई बार नाला सूख जाने के कारण घर के अंदर तक बदबू आती है, और खाना पीना दुभर हो जाता है। वहीं राजकुमारी दीक्षित ने कहा कि बरसात में नाले में बह रहे सीवर का पानी सड़कों पर बहता रहता है। पूरे क्षेत्र में गंदगी पसरी रहती है। ममता शर्मा ने कहा नाले की सफाई कोई नहीं करता है। बारिश में नाले में कई जगहों की गंदगी बहकर आती है। नत्थी सिंह ने समस्या का समाधान बताते हुए कहा कि सीवर का गड्ढ़ा घर के अंदर बनाएं। इससे कोई समस्या पैदा नहीं होगी।
विज्ञापन

कोट्स
नाले की गंदगी गंगा में जा रही है, यह हमारे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कुछ है तो नाले को जल्द से जल्द बंद कराया जाएगा। किसी भी हालत में गंगा को मैली नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सचिन रावत, सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed