फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पोल खुली तो निगम परिसर पहुंचा दिया कबाड़

पोल खुली तो निगम परिसर पहुंचा दिया कबाड़

Thu, 27 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
पोल खुली तो निगम परिसर पहुंचा दिया कबाड़
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

लोहे के कबाड़ में घपले का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को इसी तरह का एक नया खुलासा हुआ है। करीब आठ महीने पहले बस अड्डे के सौंदर्यीकरण में निकले कबाड़ को निगम प्रशासन ने प्रगति विहार के एक खाली प्लाट में डंप कर दिया था। बुधवार को अमर उजाला की पड़ताल में कई कुंतल लोहे का कबाड़ डंप मिला। सूचना मिलते ही निगम कर्मचारियों ने आननफानन में उसे ट्रालियों में भरकर निगम परिसर में जमा कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक करीब आठ महीने पहले बस अड्डा परिसर में सौंदर्यीकरण अभियान चलाया गया है। इस दौरान पुरानी रेलिंग, पोल, सरकारी बोर्ड हटाए गए थे। कई टन लोहे के कबाड़ को नीलामी के जरिए बेचने की बजाए निगम प्रशासन ने गुपचुप तरीके से प्रगति विहार के एक खाली प्लाट में डंप कर दिया। इसमें से कई कुंतल कबाड़ गायब भी हो चुका है। बुधवार को अमर उजाला टीम को इस गोरखधंधे का पता चला। इसकी सूचना मिलते ही निगम प्रशासन में खलबली मच गई। आननफानन में निगम के ट्रैक्टर ट्रॉलियां तहसील रोड स्थित प्रगति विहार के खाली प्लाट की ओर दौड़ पड़ीं। करीब दो ट्रालियों में भरकर कबाड़ को निगम परिसर में जमा किया गया है।
विज्ञापन

---
जिस ठेकेदार को बस अड्डा परिसर के सौंदर्यीकरण का ठेका दिया गया था उसका भुगतान अभी नहीं किया गया है। बस अड्डे से निकले कबाड़ का लेखाजोखा सुरक्षित है। ठेकेदार को भुगतान न होने के कारण कबाड़ को खाली प्लाट में डंप किया गया था। ब्योरा मिलाने के बाद यदि कबाड़ में कमी पाई गई तो ठेकेदार के भुगतान से उसी अनुपात में कटौती की जाएगी। दो दिन पहले ही ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आनंद मिश्रवाण, सहायक अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed