{"_id":"5d13d22a8ebc3e3c6d7ff18f","slug":"15615800558-rishikesh-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णानंद खेल मैदान में नहीं जा सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णानंद खेल मैदान में नहीं जा सकेंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
पूर्णानंद खेल मैदान में अब अवैध रूप से वाहन प्रवेश नहीं होंगे। इससे मैदान पर चल रहे स्टेडियम निर्माण में तेजी आएगी। नए गेट की चाबियां खेल विभाग और पेयजल निगम ने अपने पास सुरक्षित रख ली हैं। इस बाबत जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्देश जारी किए हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि काफी समय से पूर्णानंद खेल मैदान में पर्यटकों के वाहनों को खड़ा किया जा रहा था। इन वाहनों को रोकने के लिए यहां पर गेट लगाया गया है। वर्तमान में पूर्णानंद खेल मैदान में पेयजल निर्माण इकाई स्टेडियम बना रही है। स्टेडियम निर्माण सामग्री भी पार्किंग वाले गेट से ही खेल मैदान में आती है। गेट खुला होने से पर्यटक अपने वाहनों को खेल मैदान में खड़ा कर देते हैं। इससे स्थानीय लोगों और स्टेडियम निर्माण में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए गेट की दो चाबियां खेल विभाग और पेयजल निगम के अवर अभियंता को दी गई हैं। जरूरत पड़ने पर ही गेट खोला जाएगा। अन्यथा गेट बंद रखा जाएगा।