फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   आठ माह से लंबित है संपर्क मार्ग निर्माण कार्य

आठ माह से लंबित है संपर्क मार्ग निर्माण कार्य

Tue, 25 Jun 2019 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
आठ माह से लंबित है संपर्क मार्ग निर्माण कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। रायवाला-प्रतीतनगर संपर्क मार्ग निर्माण कार्य में आ रही अड़चने कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते आठ माह से ठप पड़ा कार्य लोक निर्माण विभाग ने जैसे तैसे शुरू किया था। इसी बीच पानी की निकासी को लेकर ग्राम पंचायत ने विरोध जताया और दोबारा काम रोक दिया है। पांच करोड़ की लागत से हो रहे रायवाला-प्रतीतनगर संपर्क मार्ग निर्माण की प्रगति बहुत धीमी है। मार्ग से सटी सैन्य छावनी की दीवार नाली निर्माण की खुदाई के चलते गिर गई। इस कारण बीते आठ माह पूर्व रायवाला सैन्य छावनी के अधिकारियों के निर्देश पर कार्य रुकवा दिया गया था। इसके बाद बैठकों का दौर चला और आपसी सहमति बनने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हरी झंडी मिल पाई।
विज्ञापन

इसके बाद उक्त संपर्क मार्ग से होकर जाने वाली विश्व बैंक पोषित पेयजल लाइन बिछाने के लिए पेयजल विभाग की सिफारिश पर कार्य स्थगित किया गया। संपर्क मार्ग निर्माण से पूर्व पेयजल लाइन का काम होना था। संपर्क मार्ग निर्माण को लेकर इसी माह की शुरूआत में विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने विभाग को अधूरा कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में दो दिन पूर्व लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के किनारों पर नाली निर्माण शुरू करवा दिया। अब नाली के गंदे पानी की निकासी को लेकर पड़ोस की ग्राम पंचायत ने आपत्ति जताई है। इसके चलते संपर्क मार्ग निर्माण कार्य फिर से लटक गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रायवाला की ग्राम प्रधान राखी गिरि ने बताया कि नाली निर्माण कर गंदे पानी की निकासी प्रतीतनगर से रायवाला ग्राम पंचायत में किए जाने को लेकर आपत्ति जताई गई है। प्रतीतनगर का गंदा पानी गांव के नाले में टेप कर गंगा नदी में प्रवाहित होगा। यह नमांमि गंगे परियोजना को पलीता लगाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर गांव में दूसरे गांव के गंदे पानी की निकासी नहीं होने दी जाएगी। इस संबंधी संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
संपर्क मार्ग निर्माण को लेकर लगातार अड़चनें आ रही हैं। यह विकास कार्य में बड़ी बाधा है। जल्द ही विवादों का समाधान कर काम शुरू करवाया जाएगा।
आरसी कैलखुरा, सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed