{"_id":"5d112b658ebc3e762863d09e","slug":"15614062918-rishikesh-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून ब्लू ने देहरादून रेड को पांच रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून ब्लू ने देहरादून रेड को पांच रनों से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। उत्तराचंल क्रिकेट एसोसिएशन और डोईवाला क्रिकेट सोसायटी की ओर से आयोजित की गई इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में देहरादून ब्लू ने देहरादून रेड को रोमांचक संघर्ष में पांच रनों से शिकस्त दी।
भानियावाला माउंट लिटरा जी स्कूल के मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में देहरादून रेड ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देहरादून ब्लू ने 32 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। इसमें पूर्वांश ध्रुव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 रन टीम के लिए जोड़े। इसके अलावा अभिषेक ने 28 और राहुल ने 20 रन बनाए। देहरादून रेड के गेंदबाज कन्हैया भट्ट और गोविंद ने 3-3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून रेड की टीम निर्धारित 32 ओवरों में 8 विकेट पर 188 रन ही बना पाई। इस रोमांचक मुकाबले में देहरादून ब्लू ने देहरादून रेड को पांच रनों से शिकस्त दी। देहरादून रेड के गोविंद पंवार ने 46 और युवराज ने 42 रनों की पारी खेली। देहरादून ब्लू के राहुल ध्यानी ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच राहुल ध्यानी, प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज युवराज खारा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज राहुल ध्यानी और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार पूर्वांश को मिला। समापन पर डीसीएस अध्यक्ष अनंत वर्मा, राजेंद्र डोगरा, अजय वर्मा, सुशील बाली, मृगेंद्र चौहान, अमित गोयल, विजय जखमोला, प्रमोद बोरा और मुकेश भंडारी आदि मौजूद रहे।