{"_id":"5d0bea218ebc3e53745edaf3","slug":"15610619069-rishikesh-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से रह सकते हैं निरोग : रवि कांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से रह सकते हैं निरोग : रवि कांत
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। योग करने से न सिर्फ मानसिक और शारीरिक शांति मिलती है, बल्कि शरीर में व्याप्त बीमारियों को भी दूर करने में मदद मिलती है। यह बात एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर कही। बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में चार दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन योग के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों, चिकित्सकों व संस्थान के अन्य स्टाफ को विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि आयुष पद्धति को आगे बढ़ाने व इससे लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से ही संस्थान के आयुष विभाग की ओर से विश्व योग दिवस के तहत योग कार्यशाला व इससे जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।
आयुष विभागाध्यक्ष प्रो. वर्तिका सक्सेना ने कहा कि योग एक शारीरिक एवं आध्यात्मिक प्रक्रिया है। योग को आत्मसात करने से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। कार्यशाला में योग प्रशिक्षक डॉ. अन्विता सिंह, संदीप भंडारी व दीपचंद जोशी ने प्रतिभागियों को विभिन्न यौगिक क्रियाओें का अभ्यास कराया। कार्यशाला में फैकल्टी, सीनियर रेजिडेंट्स, जूनियर रेजिडेंट्स नर्सिंग, एमबीबीएस स्टूडेंट्स व स्टाफ से जुड़े करीब 350 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और योग से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्रीपर्णा बासू, नर्सिंग डीन प्रो. सुरेश शर्मा, प्रो. एसपी अग्रवाल, प्रो. वर्तिका सक्सेना, प्रो. नीलम, डॉ. नेरिता हजारिका व प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत शामिल थे।
आयोजन समिति ने बताया गया कि प्रतियोगिताओं के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर एम्स के उप निदेशक प्रशासन अंशुमन गुप्ता, डॉ. रविंद्र अंथवाल, डॉ. विंतेश्वरी नौटियाल ,डॉ. वैशाली गोयल, अंजू, सीना, हेमा, सीमा, किरन, संदीप कंडारी, सौरभ रावत, अनीता वर्मा आदि उपस्थित रहे।