फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ऋषिकेश: वाहनों का दबाव बढ़ने से तीर्थनगरी में फिर लगा जाम

ऋषिकेश: वाहनों का दबाव बढ़ने से तीर्थनगरी में फिर लगा जाम

Tue, 18 Jun 2019 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश: वाहनों का दबाव बढ़ने से तीर्थनगरी में फिर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। गर्मी से निजात पाने को बड़ी संख्या में पर्यटक निजी वाहनों से तीर्थनगरी पहुंचे। इससे हरिद्वार, लक्ष्मण झूला और बाईपास रूट पर वाहनों का अत्यधिक दबाव बढ़ गया। पूरे दिन वाहन रेंग कर चलते रहे। ट्रैफिक को चालू रखने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। चार धाम यात्रा के साथ इन दिनों तीर्थनगरी में जाम की समस्या काफी बढ़ गई है। उत्तराखंड के चारो धामों का प्रथम पड़ाव तीर्थनगरी को माना जाता है। तीर्थयात्रियों के साथ गर्मी के दिनों में बड़ी संख्या में यहां पर्यटक राफ्टिंग, कैंपिंग, बंजी जंपिंग, पैराग्लाइडिंग का आनंद लेने अपने निजी वाहनों के साथ पहुंचते हैं। इससे कई बार हाईवे और बाईपास मार्गों पर भयानक जाम की समस्या पैदा हो जाती है।

विज्ञापन


सोमवार को कोयल घाटी से पुरानी चुंगी, त्रिवेणी घाट, दून तिराहा, चंद्रभागा पुल, कैलाश गेट, मधुबन आश्रम, पीडबल्यूडी तिराहा, शिवानंद आश्रम, तपोवन, नीरगड्डू, शिवपुरी तक वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। चौराहों पर लगने वाले जाम को पटरी से उतारने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाईपास मार्ग पर भी नटराज चौराहा, ढालवाला बाईपास, भद्रकाली, खारास्रोत तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी रही। स्थानीय लोगों को हाईवे पर लगने वालेे जाम से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए बाहरी प्रदेशों के छोटे चौपहिया वाहनों ने गली मोहल्ले की ओर रुख किया, लेकिन वह यहां भी जाम में फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed