{"_id":"5d07f8638ebc3e3d4a7f30c7","slug":"15608034141660-rishikesh-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार ने चमोली को 60 रनों से किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार ने चमोली को 60 रनों से किया पराजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता में हरिद्वार ने चमोली को हराया
- यूसीए-डीसीएस की ओर से इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन और डोईवाला क्रिकेट सोसायटी के सहयोग से आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैंपियनशिप में हरिद्वार ने चमोली को 60 रनों से हरा दिया। माउंट लिटरा जी स्कूल भानियावाला के मैदान पर आयोजित की जा रही क्रिकेट चैंपियनशिप में सोमवार को हरिद्वार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवरों में 187 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। आर्यन पंवार ने सर्वाधिक 72 रनों की पारी खेली। स्वराज ने भी 37 रन टीम के लिए जोड़े। चमोली के सचिन और अभिषेक ने 3-3 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चमोली की टीम 36.3 ओवरों में 127 रनों पर ढेर हो गई। अक्षत ने 36 के अलावा चेतन और सचिन ने 12-12 रन टीम के लिए जोड़े। हरिद्वार के दीप और आर्यन ने सर्वाधिक 3-3 और स्वराज ने 2 खिलाड़ियों को पवेलियन लौटाया। विनय शर्मा और अजय वैध मैच के अंपायर रहे जबकि मुकेश भंडारी स्कोरर रहे। इस दौरान यूसीए सचिव चंद्रकांत आर्य, डोईवाला क्रिकेट सोसायटी सचिव अमित गोयल, विजय जखमोला, प्रमोद बोरा आदि मौजूद रहे।