फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   अपनों की याद में स्मृति वन में रोप सकेंगे पौधे

अपनों की याद में स्मृति वन में रोप सकेंगे पौधे

Mon, 17 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
अपनों की याद में स्मृति वन में रोप सकेंगे पौधे
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। केदारनाथ त्रासदी की याद में नरेंद्रनगर वन प्रभाग ने मुनिकीरेती स्थित सुशीला तिवारी हर्बल गार्डन मेें पौधरोपण कर स्मृति वन का शुभारंभ किया। पौधों की देखभाल का जिम्मा अरण्य समिति की महिलाओं को सौंपा गया है। अपने पूर्वजों की याद में भी स्मृति वन में पौधरोपण किया जा सकता है। पहले दिन स्मृति वन में 25 प्रजाति के 100 से अधिक पौधे रोपे गए। 16 जून 2013 को केदारनाथ में आई जल प्रलय ने भीषण तबाही मचाई थी। इसमें कई लोगों ने अपने प्राण गंवा दिए थे। कई घर बाढ़ की चपेट में आकर ध्वस्त हो गए और कई वाहन बाढ़ की चपेट में आकर डूब गए थे।
विज्ञापन

मुनिकीरेती स्थित सुशीला तिवारी हर्बल गार्डन में वन संरक्षक भागीरथी वृत्त जीवन चंद्र जोशी, डीएफओ कोको रोशे, डीएफओ नरेंद्रनगर धर्म सिंह मीणा, एसडीएम युक्ता मिश्रा, नगर पालिका मुनिकीरेेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, सभासद गजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर स्मृति वन का शुभारंभ किया। इस मौके पर वन संरक्षक जीवन चंद्र जोशी ने कहा कि 16 जून को आई केदारनाथ त्रासदी में मृतकों की आत्मिक शांति के लिए करीब 2 हेक्टेअर भूमि में स्मृति वन बनाया गया है।
विज्ञापन

डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने कहा कि पौधे लगाने का उद्देश्य ही त्रासदी को रोकना है। स्मृति वन में करीब 25 प्रकार के पौधे रोपे गए हैं। इनकी देखरेख के लिए अरण्य महिला समिति बनाई गई है। समिति को दो हजार रुपये प्रति वृक्ष दिया जा जाएगा। प्रतिवर्ष यहां आने वाले यात्री भी अपने पूर्वजों की याद में स्मृति वन में पौधरोपण कर सकेंगे। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने स्मृति वन बनाए जाने को वन विभाग की सकारात्मक पहल बताया। कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की लड़ाई बढ़ती जा रही है। वनों से जोड़कर शहर को सुंदर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तीर्थयात्रियों ने भी अपने पूर्वजों की याद में आंवला, आम, अमरूद, लीची आदि के पौधे रोपे। इस मौके पर एसडीओ डीपी बलूनी, रेंज अधिकारी राकेश चंद्र शाह, स्पर्श काला, डीपी बहुगुणा, प्रबोध पांडे, हिकमत नेगी, नगर पालिका कर्मी दीपक कुमार, कल्याण सिंह, अरण्य समिति की अध्यक्ष गणेशी देवी, मीना मदवाण, आरती सेमवाल आदि उपस्थित थे।


लालपानी मेें किया स्मृति वन का शुभारंभ
ऋषिकेश। मनसा देवी क्षेत्र के लाल पानी बीट की कक्ष संख्या 2 में स्मृति वन का शुभारंभ एडीएम देहरादून रामजी शरण शर्मा, एसडीएम प्रेम लाल, मेयर अनिता ममगाईं, तहसीलदार रेखा आर्य, उप प्रभागीय वन अधिकारी बीबी मर्तोलिया, जलकल अभियंता नमित रमोला, नगर निगम के सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण और विनोद जुगलान ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर किया। इस दौरान करीब 50 पौधे रोपे गए। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भागीरथी स्वयं सहायता समूह को सौंपी गई है।
इस मौके पर दूरदर्शन प्रसार भारती के सहायक निदेशक प्रमोद कुमार जुगलान, जिला पर्यटन अधिकारी किशन सिंह रावत, पर्यटन विभाग चारधाम यात्रा नोडल अधिकारी सीमा शर्मा, एमएनए चतर सिंह चौहान, सहायक आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समूह के रमेश चंद्र बेलवाल, लीला देवी, शीला देवी, सरोजनी नेगी, विंदेश्वरी तड़ियाल, वन क्षेत्राधिकारी आर पीएसनेगी, वन दरोगा स्वयम्बर दत्त कण्डवाल, वन दरोगा सुरेंद्र कुमार, राम पाल, वन बीट अधिकारी मनसा राम गौड़, शिवराज सिंह, धनी राम बेलवाल, कुंवर सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र रावत, सुभाष बहुगुणा, राजेश बहुगुणा, सोनू आदि उपस्थित रहे।


मेयर ने अपनी सास के नाम का पौधा रोपा
ऋषिकेश। मेयर अनिता ममगाईं ने मनसा देवी की लाल पाली बीट स्थित स्मृति वन में अपनी सास भागेश्वरी देवी की स्मृति में पौधा रोपा। साथ ही पौधे के रखरखाव के लिए 2100 रुपये भी भेंट किए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए वृक्षों की कटाई मजबूरन करनी पड़ रही है। इसकी भरपाई पौधरोपण करके ही हो सकती है। स्मृति वन अपने आप में अनूठी पहल है। इससे न सिर्फ आपदा से बचाव हो सकेगा बल्कि देश विदेश में भी पर्यावरण के प्रति हमारी संवेदना का संदेश भी जाएगा। इस दौरान उन्होंने स्मृति वन तक पहुंचने के लिए तत्काल प्रभाव से पुलिया निर्माण की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed