{"_id":"5ce99c55bdec22070e2bd02f","slug":"15588138307-rishikesh-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण के लिए सभी को करना होगा प्रयास : पीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण के लिए सभी को करना होगा प्रयास : पीके
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। जिला परियोजना प्रबंधन इकाई और राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई स्वजल की ओर से जल दिवस के मौके पर जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों से जल संरक्षण के लिए सहयोग देने का आह्वान किया गया। मारखम ग्रांट पंचायत भवन परिसर में जल संकट और निरंतर जल स्रोतों के घटने से उत्पन्न हो रहे पेयजल संकट से निपटने के लिए जल संचय के लिए जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। परियोजना प्रबंधक और जिला विकास अधिकारी पीके पांडे ने कहा कि जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए 25 मई को प्रदेश के सभी जनपदों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
पेयजल के लिए चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रयास करने होंगे। स्वजल के पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. रमेश बडोला ने बताया कि जन जागरुकता अभियान 30 जून तक चलाया जाएगा। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयासों से वर्ष 2017 से इसकी शुरूआत की गई है, जिसके अच्छे परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अभियान अवधि में प्रदेश भर में 200 जल स्रोतों की सफाई की जाएगी। राज्य समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण डीआर जोशी ने जल संरक्षण के विकल्पों की जानकारी दी। मारखम ग्रांट प्रधान परमिंदर सिंह बाउ ने कहा कि जल प्रतिनिधियों और आम जनता के मजबूत सहयोग से जल संरक्षण के मिशन को गति दी जा सकती है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी बीएस राणा, एडीओ बीएस नेगी, वीरेंद्र भट्ट, डॉ. हर्षमणि पंत, मंजू जोशी, प्रवीण कुमार, रायवाला प्रधान राखी गिरी, माजरी ग्रांट प्रधान किरन पाल, शोभा रावत, सविता रतूड़ी, सुंदर दास, विरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।