फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   सीएमओ देहरादून को पुलिस ने भेजी रिपोर्ट

सीएमओ देहरादून को पुलिस ने भेजी रिपोर्ट

Sun, 26 May 2019 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ देहरादून को पुलिस ने भेजी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित कंडारी क्लीनिक में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में शनिवार को कोतवाली पुलिस ने संबंधित घटनाक्रम की रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता को भेज दी है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि शनिवार को पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज और रिपोर्ट सीएमओ देहरादून को भेजी है। बीती आठ मई को तपोवन लक्ष्मणझूला सराय निवासी कृष्णा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकी 45 वर्षीय माता सुमित्रा देवी अपेंडिस से पीड़ित थी। इलाज के लिए निर्मल अस्पताल लेकर गए, लेकिन यहां डॉ. मोहम्मद शोएब ने उन्हें देहरादून रोड स्थित कंडारी क्लीनिक में जाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद सात मई को शिकायतकर्ता ने अपनी माता को क्लीनिक में भर्ती किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक आठ मई को सुबह ब्लड टेस्ट व इसीजी कराया गया, जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई। शाम करीब चार बजे ऑपरेशन के दौरान डॉ. ओएस कंडारी ने उन्हें तत्काल हायर सेंटर रेफर करने को कहा। आनन-फानन में वह अपनी माता को जौलीग्रांट हास्पिटल लेकर गए, यहां चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि उनकी माता की मृत्यु कई घंटे पूर्व ही हो गई है। इसके बाद मृतका के परिजनों व स्थानीय लोगों ने क्लीनिक में काफी हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed