फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   वीकेंड पर जाम में फंसे पर्यटक

वीकेंड पर जाम में फंसे पर्यटक

Sun, 26 May 2019 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
वीकेंड पर जाम में फंसे पर्यटक
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। वीकेंड पर पर्यटकों को जाम से जूझना पड़ा। तिमलुपानी में भूस्खलन होने से ब्रहमपुरी से शिवपुरी तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। करीब दो घंटे लोग जाम में फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद एनएच अधिकारियों और पुलिस ने मलबा हटाया और वाहनों का संचालन प्रारंभ किया।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों की वजह से तीर्थनगरी में दिनों दिन पर्यटकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। राफ्टिंग और कैंपिंग का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में शिवपुरी का रूख करते हैं। शनिवार सुबह श्रीनगर हाईवे पर तिमलुुपानी के समीप हुए भूूस्खलन का मलबा रोड पर आ गया। इससे मलबे के ढेर के दोनों तरफ वाहनों के पहिए थम गए। ब्रह्मपुरी से लेकर शिवपुरी तक करीब दो घंटे तक वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर एनएच अधिकारी मृत्युंजय शर्मा और शिवपुरी चौकी इंचार्ज अंशुल अग्रवाल फोर्स सहित पहुंचे। यहां रोड पर फैले मलबे को जेसीबी की मदद से हटाया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाया जा सका। इसके बाद ही वाहनों का संचालन प्रारंभ हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------
वीकेंड के दिनों मेें ऑलवेदर रोड के लिए चल रहे कटिंग के कार्यों को रुकवा दिया जाता है। शनिवार को तिमलुपानी के समीप भूस्खलन होने से रोड पर मलबा आ गया था। मौके पर पहुंचकर जेसीबी की सहायता से मलबे को हटवाकर वाहनों का संचालन शुरू किया गया।
अंशुल अग्रवाल, चौकी इंचार्ज, शिवपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed