फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   बच्चों ने मॉडलों से बताया साइंस का महत्व

बच्चों ने मॉडलों से बताया साइंस का महत्व

Sun, 26 May 2019 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने मॉडलों से बताया साइंस का महत्व
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। होप वे पब्लिक स्कूल जौलीग्रांट में आयोजित वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी में बाल विज्ञानियों ने विभिन्न मॉडलों को प्रस्तुतकर अपनी वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया। मॉडलों के माध्यम से बच्चों ने आधुनिक जीवन में साइंस के बढ़ते महत्व के बारे में बताया। छात्र नवीन कुमांई और अर्जुन प्रजापति ने द्रवचालित जेसीबी मशीन, दिव्यांश रावत और फाल्गुनी रावत ने द्रवचालित क्रेन, आरुषि और साक्षी रावत ने ड्रिप इरीगेशन, दिशांत रावत और आरती ने स्माई सोलर सिटी, शिवांश उनियाल और यशस्वी ने रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर, आशीष कंडारी, हर्ष वर्मा, रितिका और दिव्यांश थपलियाल ने डेम और सोलर इरिगेशन सिस्टम के मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक सुशील बिज्लवाण ने कहा कि छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन किए जाते हैं। कहा कि वर्तमान समय में दैनिक जीवन में विज्ञान का बड़ा महत्व है। प्रधानाचार्य रतन सिंह पंवार ने बताया कि विज्ञान मॉडल बनाने वाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विज्ञान से प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ने में ऐसे आयोजन सार्थक भूमिका निभाते हैं। प्रदर्शनी में आरती तोपवाल, ममता डोभाल, पूनम नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed