फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   जीवन नश्वर है, हर पल का उपयोग करें : चिदानंद

जीवन नश्वर है, हर पल का उपयोग करें : चिदानंद

Sun, 26 May 2019 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
जीवन नश्वर है, हर पल का उपयोग करें : चिदानंद
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश। सूरत के सरथाना में हुए भीषण अग्निकांड में मारे गए छात्रों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि जीवन नश्वर है, इसलिए हर पल का उपयोग करें। शनिवार को परमार्थ निकेतन गंगा तट पर आयोजित श्रीराम कथा में स्वामी चिदानंद सरस्वती, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सहभाग किया। सांध्यकालीन गंगा आरती में सूरत के सरथाना में घटे भीषण अग्निकांड में मारे गए छात्रों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा एवं शांति पाठ किया गया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम की कथा सभी के पीड़ा निवारण की कथा है। ईश्वर उन सभी शोक संतप्त परिवारों की पीड़ाओं का निवारण करें, जिन्होंने अपने घर के चिरागों को खोया है। कथावाचक मुरलीधर ने कहा कि दु:ख की घड़ी से प्रभु नाम ही पार लगा सकता है। प्रभु का नाम हमेशा अंत:करण में चलना चाहिए, तभी मनुष्य पीड़ा से उबर सकता है। प्रभु के साथ एक हो जाना ही जीवन है। इस अवसर पर स्वामी चिदानंद सरस्वती और कथावाचक मुरलीधर ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को पर्यावरण का प्रतीक रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed