फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   भाजपा की जीत की खुशी में निकाला जुलूस

भाजपा की जीत की खुशी में निकाला जुलूस

Fri, 24 May 2019 12:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की जीत की खुशी में निकाला जुलूस
उत्तराखंड में जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लोकसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस निकालकर जश्न मनाया। मिठाई वितरण और आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। भाजपा की जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर बाजार से नगर चौक तक जुलूस निकाला। जुलूस में विधानसभा प्रभारी नरेंद्र नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश वर्मा, संजीव लोधी, ललित पंत, ललित खडायत, राहुल लोधी, अवतार सिंह सुनीता सैनी, राकेश नौटियाल, वेदप्रकाश कंडवाल, राकेश लोधी,पवन बलोदी,अजय लोधी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

नगर चौक पर जलूस निकालने वालों में सुशील जायसवाल, उदित क्षेत्री, प्रवीण कन्नौजिया, रोहित क्षेत्री, वरूण वधावन, पंकज शर्मा, रवि कुमार, अमरजीत सिंह, आनंद अग्रवाल, मंदीप बजाज के अलावा ईश्वर चंद अग्रवाल, पूरण चंद, विक्रम सिंह नेगी, मनमोहन नेगी, मनीष नेगी, दीपिका नेगी, अमित कुमार, रोहित गुप्ता, तरुण, भाजपा नेत्री आशा कोठारी, चंद्रकला ध्यानी, उषा कोठारी, अनीता अग्रवाल, वर्षा, अल्पना प्रजापति आदि थे।
विज्ञापन

वहीं, भानियावाला में भी कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। खुशी जताने वालों में राजन गोयल, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र बैलवाल, संजय चमोली, पुरुषोत्तम, हिमांशु राणा, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, चंद्रभान, विनय कंडवाल, दिनेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थानो, माजरी ग्रांट, जौलीग्रांट, रानीपोखरी आदि क्षेत्रों में भी जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजयुमो ने बांटी मिठाई
डोईवाला। भाजयुमो डोईवाला मंडल के कार्यकर्ताओं ने मिल रोड़ क्षेत्र में भाजपा की जीत पर मिठाई वितरण कार्यक्रम कर खुशी मनाई। भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष रोहित क्षेत्री ने कहा कि भाजपा को मिली प्रचंड जीत ने साबित कर दिया है कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास है। इस दौरान प्रदीप कान्याल, ललित पंत, शेखर, विवेक बोरा, अरमान राणा, तेजेंद्र सिंह, हरजीत सिंह मौजूद रहे।


जीत के जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता
रायवाला। लोक सभा चुनाव में बीजेपी की एतिहासिक जीत पर ग्रामीण क्षेत्र छिद्दरवाला, रायवाला, हरिपुरकलां में जमकर जश्न मनाया गया। ढोल नगाड़ों की थाप पर बीजेपी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई। इसके बाद एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। छिद्दरवाला चौक में एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया। परिणाम आने के बाद शाम के समय उमड़ी भीड़ ने बीजेपी की विजय पर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप धस्माना, रविंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, गजेंद्र विक्रम शाही, सोबन सिंह कैंतूरा, विमला नैथानी, समा पंवार, सीमा, बसंती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed