{"_id":"5ce6fc1abdec22076a49a8f8","slug":"155864174115-rishikesh-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी से प्रभावित होकर ‘मोदी’ रखा सरनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी से प्रभावित होकर ‘मोदी’ रखा सरनाम
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट श्रद्धा और स्नेह के चलते सैलून संचालक ने प्रतिष्ठान में ही मोदी मंदिर बना डाला। बृहस्पतिवार को चुनावी नतीजों में प्रचंड बहुमत पर नरेंद्र मोदी की भगवान के रूप में पूजा अर्चना भी की। मंशा देवी गुमानीवाला निवासी 31 वर्षीय सुधीर जाटव मोदी पुत्र वेद प्रकाश पेशे से हीरालाल मार्ग पर एक सैलून के संचालक हैं।
11 सितंबर 2015 के बाद से वह अपने नाम के आगे मोदी लगाते आ रहे हैं। सुधीर बताते हैं कि 11 सितंबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईडीपीएल मैदान में जनसभा को संबोधित करने आए थे। वह भी उस सभा का हिस्सा थे। वहां उनके विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने नाम के आगे मोदी लगाना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी निष्काम भाव से देश की सेवा कर रहे हैं। यही बात उन्हें मोदी की तरफ आकर्षित भी करती है।
सुधीर बताते हैं कि वर्ष 2017 में नरेंद्र मोदी का 67वां जन्मदिन उन्होंने धूमधाम से मनाया था। तभी से उन्होंने मन्नत मांग रखी थी कि जब तक 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत के बाद शपथ ग्रहण नहीं हो जाती, वह अपनी दाड़ी व सिर के बाल नहीं कटाएंगे। सुधीर बताते हैं कि उनकी मन्नत पूरी हो चुकी है। नरेंद्र मोदी की शपथ ग्रहण के बाद वह अपने साथ ही छह वर्षीय बेटे के बाल कटवाएंगे।
विज्ञापन
मोदी के चरणों की धूल से लगाते हैं माथे पर तिलक
सुधीर मोदी के अनुसार 11 सितंबर 2015 को नरेंद्र मोदी के जनसभा संबोधन के बाद वह उनके चले हुए मार्गों की धूल उठाकर लाए थे। जिसे वह आज तक चंदन के साथ मिलाकर रोज अपने माथे पर लगाते हैं। इतना ही नहीं सुधीर ने अपने प्रतिष्ठान में बने मंदिर में भगवान की जगह नरेंद्र मोदी की अलग-अलग तस्वीरों को सजा रखा है।