{"_id":"5ce6fc11bdec22073b653366","slug":"155864173112-rishikesh-news184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नतीजों से खुश भाजपाइयों ने एक साथ मनाई होली दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नतीजों से खुश भाजपाइयों ने एक साथ मनाई होली दिवाली
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश। लोकसभा चुनाव के बृहस्पतिवार को घोषित नतीजों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। उन्होंने होली और दिवाली साथ-साथ मनाई। एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। मिठाईयां भी बांटी। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की गई। इसके ठीक उलट कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मायूसी देखने को मिली।
सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होने के साथ ही लोग घरों में टीवी से चिपक गए। बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी होने की वजह से तमाम प्रतिष्ठान बंद थे। ऐसे में व्यापारियों ने भी घरों पर बैठकर ही नतीजों को जानने में दिलचस्पी दिखाई। इक्का-दुक्का जो प्रतिष्ठान खुले भी, वहां भी व्यापारी टीवी पर चुनावों के रुझान देखते मिले।
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भी समाचार चैनलों के जरिये अपने-अपने प्रत्याशियों का अपडेट लेते रहे। हर तरफ केवल चुनाव नतीजों की ही चर्चा रही। ज्यों-ज्यों केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार लौटने की बात पक्की होती गई, भाजपाइयों के चेहरों पर उत्साह का रंग गहराता गया। दोपहर बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर डांस भी किया।
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों में छाया सन्नाटा
सरकारी दफ्तरों में भी सन्नाटा छाया रहा। तहसील, नगर निगम, ऊर्जा निगम, जल संस्थान, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, हरिद्वार विकास प्राधिकरण, खाद्य आपूर्ति विभाग, रजिस्ट्रार कार्यालय सहित अन्य सरकारी दफ्तरों में दिनभर करीब करीब सन्नाटे की स्थिति रही। इन कार्यालयों में आम लोगों की यहां आमद न के बराबर रही। वहीं, कार्यालयों में सरकारी कर्मचारी भी रुझानों को लेकर सियासी चर्चा में मशगूल दिखे।
फोटो----
मेयर ने बांटी 51 किलो मिठाई, सीएम को दी बधाई
मेयर अनिता ममगाईं ने उत्तराखंड की पांचों सीटों का रूझान भाजपा के समर्थन में आने पर देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मिलकर उन्हें बधाई दी। इससे पूर्व मेयर ने रेलवे रोड ऋषिकेश में 51 किलो मिठाई बांटी। यहां पार्षद लता तिवाड़ी, राजेश दिवाकर, सतीश पाल, हरीश तिवाड़ी, राकेश पारछा, राजेश पाल, मधु पाल, मोहिनी देवी, सिमरन, गजल, लविश, पीयूष, पवन गोयल आदि ने मेयर अनिता ममगाईं को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामना दी। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। उधर, त्रिवेणी घाट रोड पर पवन शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान आशुतोष शर्मा, सुधीर मोदी, राहुल, राजू बर्थवाल, शिवम, गजेन्द्र सिंह, हरमंत सिंह, जगदीश रस्तोगी, रंजन मुखर्जी, मनीष मौर्य आदि उपस्थित रहे।
-----------------------
फोटो----
गलियों, चौराहों में लगे भाजपा जिंदाबाद के नारे
मुनिकीरेती। चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, आतिशबाजी के साथ ही गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया। गलियों, चौराहों में भाजपा और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। नतीजे जानने को लोग सुबह से ही ढालवाला, मुनिकीरेती क्षेत्र में टेलीविजनो से चिपके रहे। समाज के हर श्रेणी के लोग सरकारी, व्यापारी, मजदूर, गृहणी, शिक्षक आदि चुनावी चर्चा करते हुए नजर आए। जहां महिलाएं अधिकतर टेलीविजन पर चुनावी परिणाम की जानकारी ले रही थी वहीं अधिकतर युवा वर्ग फोन पर चुनावी जानकारी देखने में जुटा था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढालवाला बाईपास मार्ग पर स्थित चुनाव कार्यालय में जमकर होली खेली। मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर, मंडल महामंत्री भगवती काला, विनोद कुकरेती, मनीष डिमरी, बीना जोशी, नलिन भट्ट, राकेश भट्ट, राधाकृष्ण रयाल, सुनीता नेगी, बीना बिष्ट, अनुसुया रैवानी, उषा बडोला, सविता डोबरियाल, संतोषी टोडरिया आदि मौजूद रहे।
------------------------
फोटो-
सर्वहारा नगर में ढोल की थाप पर डांस
ऋषिकेश। सर्वहारा नगर में स्थानीय पार्षद विकास तेवतिया के नेतृत्व में लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ भाजपा की जीत पर खुशी का इजहार किया। देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। काफी देर तक फिल्मी धुनों और ढोल की थाप पर डांस चलता रहा।
फोटो----
भाजपाइयों में खुशी की लहर
मुनिकीरेती। केंद्र में दोबारा सत्ता पर काबिज होने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर रही। सुबह से ही टीवी के सामने नतीजे देख रहे भाजपाइयों ने देर शाम सड़कों पर उतरकर पार्टी के समर्थन में जमकर नारे लगाए तथा आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई बांटी। भाजपा मंडल महामंत्री अश्वनी गुप्ता, शकुंतला राजपूत, भरतलाल, गुरूपाल बत्रा, नवनीत राजपूत, गजेंद्र नागर, पूजा आर्य, कृष्णा बत्रा, बबली देसवाल, गोपाल अग्रवाल, मनीष राजपूत, विनिता शर्मा, अशोक अग्रवाल, बृजेश चतुर्वेदी, रामजी पांडे, मोहन नागर, दुर्गा डोबरियाल आदि मौजूद रहे।