फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   सीएम की विधानसभा में हुई जमकर वोटों की बारिश

सीएम की विधानसभा में हुई जमकर वोटों की बारिश

Fri, 24 May 2019 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
सीएम की विधानसभा में हुई जमकर वोटों की बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्वाचन क्षेत्र डोईवाला में भाजपा को जमकर वोटों की बारिश हुई है। डोईवाला में भाजपा को 52093 मत कांग्रेस से अधिक मिले हैं। जबरदस्त मत मिलने से डोईवाला में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों पर भी जनता की मुहर लगी है। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की डोईवाला विधानसभा में चौतरफा कमल खिल गया। डोईवाला विधानसभा में कुल 100330 वोटों में से भाजपा के डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को 74,241 मत मिले जबकि कांग्रेस के अंबरीश कुमार महज 22148 वोटों पर ही सिमट गए। बसपा चार अंकों में ही सिमटकर रह गई।
विज्ञापन

डोईवाला विधानसभा में 16 राउंड की मतगणना की गई। पहले ही राउंड से भाजपा के निशंक को बढ़त मिलनी शुरू हो गई थी। 16वें राउंड तक पहुंचने में अंतर 50 हजार से ऊपर का पहुंच गया। चुनाव में प्रचार के दौरान जहां निशंक ने अपनी सक्रियता दिखाई, वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कंधों पर भी अपनी विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी थी। राज्यभर चुनाव प्रचार के साथ डोईवाला में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को बराबर जरूरी दिशा निर्देश दिए। पूरे चुनाव में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार कार्यकर्ताओं और जनता से संपर्क साधे रखे थे।
विज्ञापन


कांग्रेस की गुटबाजी बनी कम मतों की वजह
डोईवाला। विधानसभा डोईवाला में कांग्रेस की गुटबाजी देखने को मिली, जिसके कारण कांग्रेस प्रत्याशी बेहद कम वोट हासिल कर सके। विधानसभा में कांग्रेस का कमजोर संगठन भी हार का मुख्य कारण बना। डोईवाला विधानसभा कांग्रेस के परवादून जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी का गृह क्षेत्र है। पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए रखते हैं। नगर पालिका डोईवाला में छह माह पूर्व ही जीत का स्वाद चखने के बाद भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गच्चा खा गई है। कार्यकर्ताओं की आपसी गुटबाजी के कारण ही बेहद कम मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में रहा सन्नाटा ,टीवी से चिपके रहे लोग
डोईवाला। लोकसभा चुनाव में हार जीत जानने के लिए लोग सुबह से ही टीवी के आगे बैठे रहे। दिन भर देेश भर के परिणाम जानने के लिए उत्सुक रहे। घरों के अलावा बाजारों में भी लोग परिणाम जानने के लिए प्रयास करते रहे। वहीं, नगर के बाजारों में भी रौनक अपेक्षाकृत कम रही। लोग चुनाव परिणाम के चलते घरों पर ही रहे। सरकारी विभागों में भी नई सरकार के लिए चर्चाएं होती रही।

कोट्स
भाजपा की जीत ने साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ, सबका विकास का नारा बुलंद हुआ है। जनता ने प्रचंड बहुमत देकर देश और प्रदेश के विकास के लिए नई इबारत तैयार कर दी है। डोईवाला में भारी मत मिलने से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विकास कार्य पर भी जनता ने अपनी मुहर लगाई है।

- धीरेंद्र सिंह पंवार, ओएसडी मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता ने भरोसा जताया है। उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर मिली जीत से राज्य की भाजपा सरकार के बेहतर काम पसंद किए हैं। भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद अब देश और राज्य में विकास की गति और तेज होगी, जिसका फायदा आम जनता को होगा।
- करन बोरा, सह संयोजक भाजपा हरिद्वार लोकसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed