{"_id":"5ce5acaabdec22072f0a06ca","slug":"155855587018-rishikesh-news184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली, वन विभाग प्रशासन बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली, वन विभाग प्रशासन बेखबर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। नगर पालिका मुनिकीरेती के अंतर्गत खारास्रोत नदी के बीचों बीच वन भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से पार्किंग बना ली है। इस पार्किंग में वाहन खड़े करने के एवज में दबंग मनमाने ढंग से पार्किंग शुल्क उगाह रहे हैं। वहीं वन विभाग और संबंधित जिम्मेदार इस मामले में अनभिज्ञता जता रहे हैं।
नगर पालिका मुनिकीरेती के अंतर्गत खारास्रोत नदी के बीचों बीच वन भूमि पर अवैध पार्किंग बनाई गई है। इसमें पार्क किए जा रहे वाहनों से 100 रुपये पार्किंग शुल्क के नाम से वसूले जाते हैं। शुल्क से संबंधित रसीद भी थमाई जा रही है जबकि पार्किंग शुल्क रसीद न तो नगर पालिका की ओर से जारी की गई है और न ही जीएसटी नंबर अंकित है। इसके अलावा बाहरी प्रदेशों से आने वाले वाहन चालकों से मनमाना शुल्क मांगा जाता है। शुल्क को लेकर अक्सर वाहन स्वामियों और पार्किंगकर्मियों में नोकझोंक होती है। स्थानीय होने के कारण पार्किंगकर्मी वाहन चालकों से अभद्रता करते हैं।
---
वन विभाग प्रशासन वन भूमि पर अवैध रूप से किए गए पार्किंग के विरुद्ध दो बार कार्रवाई कर चुका है। चारधाम यात्रा को देखते हुए छोटे वाहनों को नदी पर पार्क तो किया जा सकता है, लेकिन पार्किंग के नाम पर वसूली नहीं की जा सकती है। अगर पार्किंग के नाम पर रसीद काटी जा रही है तो इसे हर हाल में रोका जाएगा।
विज्ञापन
-स्पर्श काला, वन क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर वन प्रभाग