{"_id":"5cd33c3bbdec2207594b0691","slug":"151557347387-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । रेडिमेट गारमेंट्स महासंघ की ओर से चार धाम यात्रा के दौरान किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। बुधवार को देहरादून रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय में महासंघ के अध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस मौके पर रक्तदान के लिए 38 लोगों ने अपना पंजीकरण किया। राजकीय चिकित्सालय के डॉ. मुकेश पांडे ने लोगों के रक्त की जांच कर 26 लोगों का रक्तदान के लिए चयन किया गया।
इस मौके पर महासंघ के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इस दौरान किसी प्रकार के आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा महासंघ तीर्थनगरी में आने वाले तीर्थयात्रियों की हर संभव मदद करेगा। इस अवसर पर ललित मोहन शर्मा, दिनेश अरोड़ा, श्रेयांस जैन, सुरेंद्र मोहन पाहवा, मनोज टुटेजा, मधुसूदन अग्रवाल, अशोक सीकरी, मयंक अरोड़ा, रमेश बत्रा, नितिन गावड़ी, अनुराग शर्मा, कृष्ण कालरा, विनोद भट्ट, श्रवण सूरी, घनश्याम सुनेजा, विजय पाल मौजूद थे।