{"_id":"5ccdf449bdec2207103570bd","slug":"151557001289-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आदेशों के बावजूद नहीं हटाई अवैध पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आदेशों के बावजूद नहीं हटाई अवैध पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । एसडीएम नरेंद्रनगर युक्ता मिश्रा के निर्देशों के बाद भी मुनिकीरेती स्थित खारा स्रोत नदी में अवैध पार्किंग का सिलसिला जारी है। खारास्रोत नदी में वन भूमि पर अवैध कब्जा कर पार्क किए जा रहे बाहर से आने वाले वाहनों से पार्किंग के नाम पर 100 रुपये वसूला जा रहा है। नगर पालिका मुनिकीरेती की ओर से वर्तमान में चार पार्किंग स्थल टेंडर प्रक्रिया के तहत संचालित हो रहे हैं। पहला रामझूला पार्किंग, दूसरा कुंभ मेला पार्किंग, तीसरा कुटी माता पार्किंग और चौथा बद्रीनाथ बाईपास मार्ग स्थित खारास्रोत पार्किंग हैं।
खारास्रोत की वैध पार्किंग सड़क के किनारे बनाई गई है। इसकी आड़ में नदी के बीच तक पार्किंग का विस्तार कर दिया गया है। नदी के बीच हो रही अवैध पार्किंग वन विभाग की भूमि पर हो रही है। मजे की बात ये है कि वन भूमि पर हो रही अवैध पार्किंग पर वाहनों से बेधड़क शुल्क वसूली हो रही है। पर्यटक यदि अवैध शुल्क देने से मना करते हैं तो उनसे अभद्रता तक की जाती है।
एसडीएम के आदेश भी जमीन पर बेअसर
बीते दिनों खारास्रोत में हो रही अवैध पार्किंग का संज्ञान लेते हुए एसडीएम नरेंद्र नगर युक्ता मिश्रा ने पुलिस, वन विभाग और नगर पालिका अफसरों के साथ बैठक की थी। इस दौरान कड़े लहजे में एसडीएम ने हिदायत दी थी कि नदी में हो रही अवैध पार्किंग को तत्काल हटवाया जाए। एसडीएम निर्देश देकर चली गईं और अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। खारा स्रोत नदी में वाहन पार्क कर रहे बाहर से आने वाले पर्यटकों का कहना है कि पार्किंग शुल्क न देने पर ठेकेदार के कारिंदे बदसलूकी पर उतर रहे हैं।
विज्ञापन
कोट्स
खारास्रोत नदी वन भूमि के अंतर्गत आती है। खारास्रोत नदी में संचालित हो रहे पार्किंग को पुलिस प्रशासन के सहयोग से हर हाल में हटवाया जाएगा। इसके बाद यहां पर नो पार्किंग का बोर्ड लगवाया जाएगा।
- स्पर्श काला, वन क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर वन प्रभाग
- खारा स्रोत नदी पर वन विभाग का अधिकार है। वन विभाग को इस पर पहले कदम उठाना चाहिए। खारास्रोत नदी में अवैध रूप से पार्क हो रहे वाहनों को हटाने में पुलिस प्रशासन वन विभाग का पूरा सहयोग करेगा। इसके लिए जरूरी है कि वन विभाग खुद पहल करे।
- आरके सकलानी, थाना प्रभारी मुनिकीरेती