{"_id":"5ca513e7bdec22146b5eca99","slug":"151554322407-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीज परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट से समझौते के साथ संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में डिजिटल अल्ट्रासांउड मशीन की दरकार है। अस्पताल की ओर से शासन में प्रस्ताव देने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे यहां पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है।
अनुबंध के तहत हिमालयन अस्पताल के चिकित्सक और अन्य स्टॉफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डोईवाला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सीएचसी में प्रतिदिन 15-20 लोग अल्ट्रासाउंड के लिए आते हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या गर्भवती महिलाओं की होती है। सीएचसी में डिजिटल अल्ट्रासाउंड नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में जाने के लिए विवश होना पड़ता है। सीएचसी डोईवाला के चिकित्सक अधीक्षक डॉ. केएस भंडारी ने बताया कि डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन में गया है।