फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   एम्स में 3डी मोशन एनालिसिस लैब शुरू

एम्स में 3डी मोशन एनालिसिस लैब शुरू

Wed, 02 Jan 2019 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
एम्स में 3डी मोशन एनालिसिस लैब शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला। ऋषिकेश । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार को 3 डी मोशन एनालिसिस एंड वर्चुअल रियालिटी वीआर लैब का विधिवत शुभारंभ किया गया। एम्स निदेशक रविकांत ने लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि लैब की स्थापना से विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों के उपचार में सहायता मिलेगी। इसमें स्ट्रोक, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी, सेरीब्रल पाल्सी, पैरों में दर्द आदि रोग शामिल हैं। संस्थान में स्थापित यह लैब दक्षिण एशिया में सबसे नवीनतम और आधुनिकतम लैबों में से एक है।
विज्ञापन

लैब में स्थापित अत्याधुनिक मशीन से मनुष्य की चाल एवं गति का विस्तृत अध्ययन किया जाता है, जिससे मेरुदंड स्पाइनल कॉर्ड इंजरी, स्ट्रोक, सेलीब्रल पाल्सी से ग्रस्त रोगियों का सर्जिकल एवं दूसरी तरह के व्यवधानों का सटीक निर्णय लिया जा सकेगा। प्रो. रवि कांत ने बताया कि लैब में मरीजों के पैरों के तलवे पर पड़ रहे दाब वितरण का अध्ययन किया जाता है। इससे पैरों में दर्द, कमजोरी के अलावा डाइबटिक फुट से ग्रसित मरीजों के इलाज में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

लैब में पैरों की कमजोरी से ग्रस्त रोगियों की रिकवरी एवं रिहेबिलिटेशन के लिए वर्चुअल रियालिटी उपकरण भी लगाया गया है। पीएमआर विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार यादव ने बताया कि एम्स में स्थापित आधुनिक लैब का उपयोग भविष्य में खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और खेल के दौरान लगने वाली चोट के उपचार के लिए भी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रोफेसर बीना रवि, डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. बिनय कुमार बस्तिया, डीपी लखेड़ा, डॉ. ओसामा नियाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed