फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   डीएसबी के देवांश और इतिशा ने नगर में किया टॉप

डीएसबी के देवांश और इतिशा ने नगर में किया टॉप

Tue, 07 May 2019 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
डीएसबी के देवांश और इतिशा ने नगर में किया टॉप
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसमें नगर के सभी शिक्षण संस्थानों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। परिणामों से संतुष्ट छात्रों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, जबकि गुरुजनों व परिजनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। डीएसबी स्कूल के देवांश और इतिशा ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर ऋषिकेश में टॉप किया। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया।
विज्ञापन

इसमें देवांश ने 98.20, इतिशा पंवार 98.20, महक गोगिया 98, सताक्षी गुप्ता 97.60, यश चतरथ 97.60, आदित्य जायसवाल 97, जायत्रि ब्रेजा 96.80, सार्थक अरोड़ा 96.80, सौरभ सेमवाल 96.80, अनुदीपा गिरी 96.60, काव्या चमोली 96.40, सत्यदेव जोशी 96.40, साहिल सिंह रावत 96.20, दिपतांशु मिश्रा 96, श्रेया उनियाल 96, शिवम सिंह 95.60, चंद्र शेखर पेटवाल 95.40, जतिन हंडा 95.40, सृष्टि रावत 95.40, श्रुति गावड़ी 95.40, साक्षी पंवार 95.40, अमिथि थापा 95, इशिका पुंडीर 95, समृद्घि बिष्ट 95, हिमांशी लूथरा 94.80, स्वर्णिम नेगी 94.40 वैष्णवी कुलियाल 94.40, आदित्य कुलियाल 94.20, खुशी जोशी 94.20, सार्थक नेगी 94.20, आयुष राणा 94.20, आदित्य रावत 94, गौतम टुटेजा 94, गौरवी ब्रेजा 94 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन

इसी तरह अजय कुमार 93.80, अक्षत राय 93.80, अश्मित राणा 93.80, अर्पित कुडियाल 93.60, दीपेश कलूड़ा 93.60, आयुष राणा 93.20, दीवांश बिष्ट 93.20, सृष्टि गौर 93.20, हर्षित रावत 93, कौस्तुभ सिंह 92.80, साहिल बर्थवाल 92.60, अक्शा श्रेयी 92.40, इशिता ध्यानी 92.20, हर्षिता जोशी 91.60, हेमंत जोशी 91.60, सृजल रुपेण 91.40, देवांश त्यागी 91.20, अग्रिम नौटियाल 91, आर्यन रयाल 91, तनिष्क नेगी 91, आयुषी लिंगवाल 90.60, केया बिष्ट 90.60, मितेश दुबे 90.60, निशांत बंगवाल 90.60, सार्थक नागर 90.60, दिव्यम गुप्ता 90.40, श्रीवर्धन नौटियाल 90.40, तनुप्रिया रावत ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सहगल ने सभी को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फुटहिल्स एकेडमी के छात्रों ने भी शत प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की ओर से अतुल बिजल्वाण ने 95.4, रिमझिम आहूजा 94.4, प्रियांशी रावत 93.2, भावेश उप्रेती 93.2, वंदना रतूड़ी 91, अश्लेषा सिंह 98.8, सृष्टि गुसांई और अनिशा कबसूरी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता रतूड़ी और प्रबंधक सतीश शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा आगे भी प्रदर्शन दोहराने को कहा।
उधर, श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी शत प्रतिशत परिणाम दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र जोशी ने बताया कि विद्यालय में सर्वाधिक स्नेहा अग्रवाल ने 97.4 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि तुषार त्यागी 95.4, प्रियांशी गर्ग 94.8, सागर छाबड़ा 94.8, शीतल उनियाल 94.2, अमन सिंह 94, शैलजा नौडियाल 92.4, आरुषि बिष्ट 91, रोहन बिंजोला 91 तथा एकांश श्रीधर ने 89.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

एनडीपी का भी रहा शानदार प्रदर्शन
निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल श्यामपुर में बच्चों ने पिछली बार की तरह प्रदर्शन दोहराया। स्कूल के संस्थापक महंत राम सिंह तथा ललिता कृष्णास्वामी ने बताया कि इस वर्ष यामेश पंत ने 97.4, कनिष्क रयाल 97, कनिष्का राजपूत 96.4, अक्षिता खोलियाल 96, आस्था शर्मा 96, दिव्या मित्तल 96, ऐश्वर्या धवन 95.8, आदित्य टुटेजा 95.6, अमन बिष्ट 95.4, आस्था बडोनी 95.4, पवनदीप कौर 95.4, निपुण जुगलान 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी तरह श्यामपुर स्थित दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. तनुजा पोखरियाल ने बताया कि कुल 29 छात्र परीक्षा में बैठे। सभी छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें रश्मि कुलियाल ने 97, श्रेया शर्मा 95, पूजा 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।


आईडीपीएल केवी का शत प्रतिशत परिणाम
केंद्रीय विद्यालय आईडीपीएल में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुधा गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में विद्यालय की ओर से 68 छात्र और छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें सभी छात्रों ने सफलता हासिल की है। इसमें विद्यालय की अंशिका चौहान ने 93.2, अनिष्का चमोली 90.4, अमन नाज ने 89.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। उधर, खैरीकलां स्थित निर्मल आश्रम ज्ञानदान अकादमी का परीक्षाफल भी शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में अंशिका उनियाल ने 96.8, रोशिनी गिरि 94.8, श्रुति श्री 93.8, अभिषेक पाल 90.4, रिया जोशी और सरिता कुमारी ने 89.4 और कुनाल धीमान ने 89.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य रणबीर सिंह नेगी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed