फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   अभिनंदन के वतन लौटने पर जश्न

अभिनंदन के वतन लौटने पर जश्न

Sat, 02 Mar 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
अभिनंदन के वतन लौटने पर जश्न
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश। भारत के जांबाज पायलेट अभिनंदन की शुक्रवार को सकुशल भारत वापसी होने पर तीर्थनगरी के विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया। लोगों ने अभिनंदन को सच्चा वीर बताते हुए उनकी वापसी पर नगर में रैली निकाली, तो कहीं लोगों ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। शुक्रवार को जैसे ही बाघा बॉर्डर से पाकिस्तान के सैनिकों ने जैसे ही विंग कमांडर अभिनंदन को सकुशल छोड़ा, हिंदुस्तान की आवाम ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। तीर्थनगरी में पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने भारी संख्या में नगर क्षेत्र में जुुलूस निकाला। इंद्रा नगर से होते हुए रेलवे रोड होते हुए जुलुस नेहरू ग्राम में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान हर कोई विंग कमांडर अभिनंदन को सलाम करते हुए उनके पक्ष में जयकारे लगाता दिखाई दिया। जुलूस में क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या महिला सभी की तादात बहुत ज्यादा थी। पार्षद राजेंद्र बिष्ट ने पायलेट अभिनंदन में देशभक्ति का एक विश्वस्मरणीय जज्बा है। जुलुस में सुधा असवाल, राम सिंह पंवार, उमादत्त डंगवाल, कुसुम अग्रवाल, सुमित थपलियाल, प्रीती, सुमित त्यागी, अजय गोयल, निखिल शाही, शुभम शाही, सुभाष त्यागी, शशि चौधरी, सावित्री नेगी, मुकेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, पंकज सिंघल, वीर देवी बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल भारत वापसी पर युवा कांग्रेसियों ने रैली निकालकर दून तिराहे पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव एकांत गोयल, एनएसयूआई नेता जितेंद्र पाल पाठी, जिला महासचिव राजेंद्र गैरोला, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, राहुल पांडेय, अजयदास, अरविंद कुमार, दिनेश मास्टर, सन्नी प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed