फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   स्पीकर और सांसद ने किया योग सभागार का लोकार्पण

स्पीकर और सांसद ने किया योग सभागार का लोकार्पण

Sun, 17 Feb 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
स्पीकर और सांसद ने किया योग सभागार का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को एसवीएम इंटर कॉलेज के नवनिर्मित योग सभागार का लोकार्पण किया। इसके पहले पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान चार मेधाववियों को पांच-पांच हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई।

आवास विकास स्थित एसवीएम इंटर कॉलेज में विधायक निधि से पांच लाख तथा सांसद निधि से 10 लाख रुपये से स्वामी विवेकानंद योग सभागार का निर्माण किया गया है। शनिवार को विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल तथा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने संयुक्त रूप से सभागार का लोकार्पण किया। इस मौके पर विस अध्यक्ष ने विद्यालय के मेधावी चार छात्रों को पांच-पांच हजार रुपये तथा विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले 105 छात्रों को एक-एक हजार रुपये देने की घोषणा की। सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि हमें यह कार्यक्रम संकल्प दिवस के रूप में मनाना चाहिए और संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश को सुरक्षित रखने के लिए तन, मन और धन से तैयार रहेंगे। इस दौरान मेयर अनिता ममगाईं, प्रधानाचार्य राजेंद्र पांडे, शरद, चेतन शर्मा, ललित बुड़ाकोटी, संदीप मल्होत्रा, गिरिश चंद शर्मा, कुंज बिहारी भट्ट, संजय शास्त्री, पंकज शर्मा, इंद्र कुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, राजपाल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed