{"_id":"5c2bd032bdec2256994dff14","slug":"141546375218-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं में बढ़ा फोटोग्राफी का प्रचलन : मनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं में बढ़ा फोटोग्राफी का प्रचलन : मनोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला। ऋषिकेश। ओशो मल्टी सर्विसेज और गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में फोटोग्राफर राकेश सहाय की स्मृति में सात दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न दूर दराज के स्थानों की प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चंद्रवीर पोखरियाल ने कहा कि जब भी विश्वस्तरीय फोटोग्राफी की बात आती है, तो राकेश सहाय का नाम भी बड़े आदर के साथ लिया जाता है।
ओशो मल्टी सर्विसेज संस्था के सदस्य डॉ. मनोज रांगड़ स्वामी बोधी वर्तमा ने बताया कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच फोटोग्राफी का प्रचलन बढ़ गया है। राकेश सहाय की स्मृति में आयोजित इस वार्षिक प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं के बीच फोटोग्राफी के उत्साह को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में सभी प्राकृतिक फोटोग्राफी को जगह दी गई है। प्रदर्शनी में उत्तराखंड के बाबा केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगा नदी, कुंभ हरिद्वार, रुद्रनाथ, हिमालय, नंदा देवी यात्रा, नीलकंठ महादेव आदि स्थानों को प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर महेश पैंयूली, राजेश थपलियाल आदि उपस्थित रहे।