फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   137 people including 52 tourists corona infected

52 पर्यटक समेत 137 लोग कोरोना संक्रमित

Sun, 16 Jan 2022 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
137 people including 52 tourists corona infected
तीर्थनगरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को यहां 52 पर्यटक समेत 137 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा तीर्थनगरी में रविवार को 648 लोगों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि सरकारी अस्पताल में 63 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें 25 ऋषिकेश और अन्य ढालवाला, मुनिकीरेती, तपोवन के शामिल हैं। 25 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड किट दी गई है। इसके अलावा सरकारी अस्पताल में 111 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 67 आरटीपीसीआर और 44 रैपिड एंटीजन शामिल हैं। उधर, फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती में 10 पर्यटकों समेत 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 126 लोगों की कोरोना जांच की गई है। यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 42 पर्यटकों समेत 54 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 411 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
विज्ञापन

207 लोगों ने लगाई एहतियाती डोज
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय और राजीव ग्राम मुनिकीरेती ढालवाला में 207 लोगों ने एहतियाती डोज लगाई गई। इसमें सरकारी अस्पताल में 37 और राजीवग्राम में 170 लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed