फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ ने किया कार्य बहिष्कार

पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 08 Jan 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ ने किया कार्य बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ शाखा मुनिकीरेती ने तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। सोमवार को जिलाध्यक्ष शेखर जोशी के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने मुनिकीरेती स्थित अधिशासी अभियंता निर्माण शाखा कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार एवं धरना दिया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने पेयजल निगम प्रशासन व सरकार के विरुद्घ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

महासंघ के जिलाध्यक्ष शेखर जोशी ने कहा कि पेयजल निगम प्रशासन व सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। विगत तीन माह से वेतन व पेंशन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। प्रदर्शनकारियों में एमएस कलूड़ा, गंभीर सिंह नेगी, उम्मेद उछोली, चंद्रमुनि त्यागी, भूषण सिंह, दिनेश दवांग, मोहित जैन, दिलावर नेगी, बांकेलाल आर्य, रविंद्र सिंह, साब सिंह, कमली देवी, श्याम सिंह, सुरेश सिंह, यम बहादुर, सुखीराम, रविंद्र नेगी, अशोक कुलियाल, नंद किशोर भट्ट, ज्ञान सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed