{"_id":"6a6faa7ae803d5f7e603a8ad","slug":"13-separated-kanwar-pilgrims-reunited-with-their-families-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1033250-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 13 बिछड़े कांवड़ यात्रियों को परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 13 बिछड़े कांवड़ यात्रियों को परिजनों से मिलाया
Mon, 03 Aug 2026 02:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ में कई शिवभक्त अपनों से बिछड़ जाते हैं। ऐसे बिछड़े हुए लोगों के लिए स्वर्गाश्रम क्षेत्र में जानकी सेतु के पास स्थित पुलिस चौकी मददगार साबित हो रही है। पुलिस ने बीते चार दिनों में 13 बिछड़े हुए कांवड़ यात्रियों को उनके परिजनों से सफलतापूर्वक मिलाया है।
इन बिछड़े हुए लोगों में बच्चे, बुजुर्ग और युवा कांवड़ यात्री शामिल थे। पुलिस के अनुसार, यात्रा की भीड़ में कई कांवड़ यात्री अपने जत्थे से अलग हो जाते हैं। कुछ का फोन खो जाता है, जबकि कुछ को रास्ता खोजने में परेशानी होती है। पुलिस ऐसे यात्रियों को चौकी पर लाती है और उन्हें अन्न-जल प्रदान करती है।
परिजनों से संपर्क करने के लिए घोषणाएं की जाती हैं और व्हाट्सएप समूह का उपयोग किया जाता है। चौकी पर एक खोया-पाया पटल भी स्थापित किया गया है। पुलिस का कहना है कि यात्रा के दौरान उनका काम केवल सुरक्षा प्रदान करना नहीं है। यह सेवा का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर बिछड़े हुए व्यक्ति को उसके घर तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है।