फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   120 passengers in a bus with 32 sleeper seats

Rishikesh News: 32 स्लीपर सीट वाली बस में सौ छात्र समेत 120 सवारियां

Tue, 06 Jan 2026 02:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 06 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
120 passengers in a bus with 32 sleeper seats
राजस्थान से शैक्षिक भ्रमण पर ऋषिकेश आई थी स्लीपर बस- स्रोत- परिवहन विभाग - फोटो : वीडियो
राजस्थान के धौलपुर जिले के एक स्कूल के छात्र शैक्षिक भ्रमण पर करीब 842 किलोमीटर दूर ऋषिकेश आए थे। 32 स्लीपर सीट बस में 100 छात्रों को बैठाया गया था। बस में कुल 120 लोग सवार थे। एआरटीओ ने चालान काटकर बस को सीज किया है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग की ओर से सोमवार शाम करीब 6 बजे गंगोत्री राजमार्ग स्थित भद्रकाली मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान आगरा के नंबर पर रजिस्टर्ड स्लीपर बस भद्रकाली तिराहा पार कर ब्रह्मानंद मोड़ की ओर जाने लगी।
विज्ञापन




बस के आगे स्कूल का शैक्षिक भ्रमण का फ्लेक्स लटका था। जब परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बस को रोककर अंदर चेकिंग की तो सीन देखकर हक्के-बक्के रह गए। 32 स्लीपर सीट में पास इस बस में राजस्थान के धौलपुर जिले के मां भगवती विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तसीमो के 100 छात्रों को बिठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक-परिचालक सहित 20 अन्य लोग भी सवार थे। बस में कुल 120 सवारी बैठी थी। एआरटीओ (प्रवर्तन) रश्मि पंत ने बताया कि बस चलाने के दौरान चालक परिचालक ने वर्दी भी नहीं पहनी थी। चालक इस बस को तपोवन से आगे की ओर ले जाने की बात कह रहा था।




चालक के पास पर्वतीय क्षेत्र में वाहन चलाने की अनुमति भी नहीं थी। बस में ओवरलोडिंग भी थी। बस का कुल 21,500 रुपये का चालान काटकर सीज कर दिया गया है। छात्रों और शिक्षकों को रोडवेज बसों की सहायता से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर छुड़वाया गया। एआरटीओ ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed