फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   छात्र अपना लक्ष्य स्वयं निर्धारित करें : डॉ. बृजेंद्र

छात्र अपना लक्ष्य स्वयं निर्धारित करें : डॉ. बृजेंद्र

Thu, 09 May 2019 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
छात्र अपना लक्ष्य स्वयं निर्धारित करें : डॉ. बृजेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आवास विकास स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह का एम्स में अनॉटमी के एचओडी डॉ. बृजेंद्र सिंह, डेंटल सर्जन डॉ. ऋतु सिंह और प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर वरीयता सूची में प्रतिभावान छात्र अभिषेक सेमवाल, अजय भंडारी, छात्रा हिमानी बिष्ट और सौम्या सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी कराने वाले शिक्षक अनिल भंडारी, मनोज पंत, शिक्षिका मनोरमा शर्मा, मीनाक्षी उनियाल, लक्ष्मी चौहान और रजनी गर्ग को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. बृजेंद्र सिंह ने कहा कि छात्र छात्राओं को अपना लक्ष्य स्वयं निर्धारित करना चाहिए। इससे वह विद्यालय और समाज का नाम रोशन करेंगे और वरीयता सूची में स्थान हासिल कर सकेंगे। इस अवसर पर नंदकिशोर भट्ट, राजकुमार यादव, सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, रामगोपाल रतूड़ी, सुनील बलूनी, प्रवेश कुमार, संदीप कुमार, राजेश बडोला, नरेंद्र खुराना, रीना गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed