{"_id":"5c65ce8dbdec22736a769c9c","slug":"111550175885-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकालकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकालकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। शहीद भगत सिंह सेवा सोसायटी डोईवाला की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह और उनके साथियों को श्रद्धांजलि देने के लिए नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। ऋषिकेश रोड़ स्थित गुरुद्वारा लंगर परिसर में शहीद भगत सिंह सेवा सोसायटी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोग शाम को एकत्रित हुए। यहां से लोग जुलूस के रूप में नगर चौक डोईवाला पहुंचे और कैंडल जलाकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव समेत स्वतंत्रता आंदोलन के तमाम शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह बंगा ने कहा कि शहीद भगत सिंह के विचार युवाओं के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने शहीद भगत सिंह के जीवन संस्मरण सुनाए। बताया कि आज के दिन शहीद भगत सिंह और उनके साथियों को सजा सुनाई गई थी। श्री गुरु सिंह सभा डोईवाला के प्रधान गुरदीप सिंह और समाजसेवी विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि शहीद भगत सिंह और उनके साथियों के बलिदान से स्वतंत्रता आंदोलन की मशाल तेज हो गई थी। कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह खालसा, वरिष्ठ भाजपा नेता करन वोरा, रविंद्र सिंह, मनमोहन नौटियाल, इंद्रपाल सिंह, महताब अली आदि तमाम लोग मौजूद थे।