{"_id":"5c252b36bdec2257067063e3","slug":"111545939766-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया एकता और अखंडता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया एकता और अखंडता का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। तक्षशिला पब्लिक स्कूल कान्हरवाला के वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने शृंखलाबद्ध प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
कान्हरवाला स्थित विद्यालय प्रांगण में तक्षशिला पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। इसके बाद नन्हे मुन्नों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी ,पंजाबी गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा लघु नाटिका से लोगों को साक्षर बनने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा डोईवाला विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान युग में बच्चों को प्रत्येक विधा में दक्ष होना चाहिए। विद्यालय प्रबंधक मोहित बहुगुणा ने विद्यालय शिक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम में दीपा रावत, संजना रांगड़, सौरभ थपलियाल, देवी प्रसाद डबराल, अवतार सिंह रावत, ललित जायसवाल, प्रियंका भट्ट, गीतांजलि, सरोजनी राणा, बबीता राणा, किरन, ममता नयाल, निधि बडोला, मोनिका राणा, मीना राणा, धर्मेंद्र ,प्रियंका और राजेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।