{"_id":"6829f8af180d3886320d7904","slug":"110-suspicious-persons-were-brought-to-ranipokhari-police-station-and-verified-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-127335-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 110 संदिग्ध व्यक्तियों को रानीपोखरी थाने लाकर कराया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 110 संदिग्ध व्यक्तियों को रानीपोखरी थाने लाकर कराया सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जौलीग्रांट। रानीपोखरी पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाते हुए 35 मकान मालिकों से कुल 3.5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं 110 संदिग्ध लोगों को टैक्टर-ट्रॉली और दूसरे वाहनों में बैठाकर थाने लाया गया। जिनका यहां सत्यापन कराया गया।
संदिग्ध व्यक्तियों और बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए थानो और शांतिनगर में तड़के पांच बजे टीमें बनाकर अभियान चलाया गया। जिसमें क्षेत्र में बाहर से आए और निवासरत सभी व्यक्तियों के सत्यापन जांचे गए। जिन मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था, उनका पुलिस अधिनियम के तहत चाला किया गया। कुल 510 लोगों का सत्यापन किया गया।
वहीं, पुलिस अधिनियम के तहत 35 मकान मालिकों से 3.5 लाख रुपये का जुर्माना और 70 लोगों का चालान कर 17,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, 110 व्यक्तियों को थाने लाकर सत्यापन कराया गया। इसके अलावा छह मोटरसाइकिल लावारिस में दाखिल कर एक वाहन सीज किया गया। इस दौरान थाना परिसर में लाए गए संदिग्धों की भीड़ हो गई। थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया है।