{"_id":"5c744bc4bdec22738563f4ab","slug":"101551125444-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में नियुक्तियों की सीबीआई जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में नियुक्तियों की सीबीआई जांच हो
विज्ञापन
AIIMS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेेश से निष्कासित कर्मचारियों ने अपना क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रखा। दूसरे दिन अनशनकर्ताओं ने केंद्र सरकार से एम्स ऋषिकेेश में हुई नियुक्तियों की सीबीआई जांच करने की मांग की है। एम्स निष्कासित कर्मचारी संघर्ष मोर्चा की ओर से सोमवार को क्रमिक अनशन पर अनिल बलोनी, सुनील खंडूरी, पवन नेगी और मनोज बिष्ट बैठे। इस दौरान अनशनकर्ताओं ने कहा कि एम्स से निकाले गए लोगों को दोबारा बहाल किया जाए। ऐसा न होने की सूरत में राज्य के लोग उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
अनशन को समर्थन देने वालों में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, संयुक्त संघर्ष समिति अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, सलाहकार उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच विक्रम भंडारी, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश महामंत्री डीएस गुसांई, उक्रांद के जिलाध्यक्ष युद्धवीर सिंह चौहान, उत्तराखंड बेरोजगार संघ के सलाहकार नवीन शर्मा, आंदोलनकारी अरविंद हटवाल, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट, महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रेणु नेेगी, आंदोलनकारी शिव प्रसाद जोशी, रवि कुमार जैन, मनीषा वर्मा, कुलदीप ममगाईं, दीपक रयाल, गिरीश चंद नौटियाल, अरविंद कुमार, पूजा अग्रवाल, मोनिका शर्मा, यशवीर सिंह, सुनील खंडूरी, गोवर्धन बलूनी, दीपक गुसाईं आदि शामिल रहे।